मुज़फ़्फ़रपुर के सांसद अजय निषाद की पहल पर मिला आरक्षण, लोगों में खुशी की लहर*
दिल्ली। अब देश में मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्र में ऑल इंडिया कोटे के तहत अंडरग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट, मेडिकल तथा डेंटल शिक्षा में OBC वर्ग के छात्रों को 27% व कमजोर आय वर्ग (EWS) के छात्रों को 10% आरक्षण दिया जाएगा।इस निर्णय से मेडिकल तथा डेंटल शिक्षा में प्रवेश के लिए OBC तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) से आने वाले 5,550 छात्र लाभान्वित होंगे।


यह जानकारी मुजफ्फरपुर के सांसद एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय निषाद ने दी है। सांसद निषाद ने कहा कि देश में पिछड़े तथा कमजोर आय वर्ग के उत्थान के लिए केंद्र में चल रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार आरक्षण देने को प्रतिबद्ध है।सांसद ने देश के करोड़ों लोगों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।
जानकारी के अनुसार कल बुधवार को सांसद अजय निषाद सांसदों के प्रतिनिधि मंडल के साथ #NEET में आरक्षण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद के अंदर मिलकर एक मांग पत्र सौंपा था। आज प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व की सरकार द्वारा ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए इसे लागू कर दिया। सांसद निषाद ने कहा कि देश के हर वर्ग के विकास की चिंता प्रधानमंत्री को है इस निर्णय से आने वाले दिनों में युवाओं को बहुत लाभ मिलेगा।

भाजपा पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष भगवान लाल महतो ने सांसद निषाद को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और सांसद अजय निषाद की कुशल पहल से यह ऐतिहासिक फैसला हुआ।



Leave a Reply