BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर के तिलक मैदान के मार्ग पर जलजमाव रहने से राहगीर परेशान

मुजफ्फरपुर के तिलक मैदान के मार्ग पर जलजमाव रहने से राहगीर परेशान
मुजफ्फरपुर। शहर के प्रमुख बाजार तिलक मैदान के मार्ग पर गुरुवार को जलजमाव रहने से राहगीर परेशान है। वहीं सड़क पर पानी रहने से व्यापार प्रभावित हो रहा है। बुधवार को दोपहर में हुई बारिश का पानी अब तक नहीं हटा है। जलजमाव का कारण नाला जाम होना बताया जारहा है। इस मार्ग में इलेक्ट्रोनिक, बैट्री, इलेक्ट्रीक आदि की दुकानें है।


आसपास के दुकानदारों ने बताया कि बुधवार को तो एक फीट तक पानी सड़क पर जमाव हो गया था। आज पानी तो निकला है पर सड़क पर अभी जलजमाव बना हुआ है। उन्होंने बताया कि नाला जमा रहने के कारण पानी का बहाव नहीं हो रहा है। जिससे मार्ग पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न है। सड़क से तेजी गति में जाने वाली वाहनों से पानी उड़कर राहगीरों के ऊपर पड़ता है। वहीं जलजमाव के कारण खरीदार दुकान पर आने से कतराते है। इस मार्ग में तीन जगहों पर जलजमाव की समस्या बनी हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.