मुजफ्फरपुर जंक्शन पर सेवानिवृत होने वाले तीन कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जंक्शन स्थित मनोरंजन गृह में गुरुवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सेवानिवृत होने वाले तीन कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गयी।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आये ईसीआरकेयू सोनपुर रेल मंडल के मंडल मंत्री सतीशचंद्र त्रिवेदी ने कहा कि सेवानिवृत होने के बाद रेल से मिले पैसे को हमेशा अपने कब्जे में रखे। जरूरत के अनुरूप पैसे को खर्च करें। उन्हें सेवानिवृत कर्मचारियों को स्वस्थ्य रहने की कामना की। सेवानिवृत होने वालों में सीटीटीआई शहनबाज अहमद, सुशांत कुमार राय एवं आनंद किशोर सिंह शामिल है।


समारोह की अध्यक्षता करते हुए सीटीटीआई शयनयान के गोपालचंद्र रजक ने कहा कि कर्मचारी लगभग 32 वर्ष तक अपनी सेवा रेल में देने के बाद अब वे घर पर आराम करने जा रहे है। उन्हें सेवानिवृत कर्मचारियों के विभिन्न बिन्दुओं पर भी चर्चा की।
समारोह में स्टेशन निदेशक मनोज कुमार,सीटीटीआई शकलदेव पासवान,टीआई राजीव प्रियदर्शी, एमएमएस शमीर,सनातन कुमार,रजनीकांत पासवान,अमोद कुमार चौपाल,विकास कुूमार आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये।




Leave a Reply