BIHARBreaking NewsSTATE

बेऊर जेल में सामान फेंकते धराए 2 युवक:गां’जा और मोबाइल फेंक रहे थे, लोगों ने रंगेहाथ पकड़ा; पहले जमकर पिटाई की फिर पुलिस के हवाले किया

पटना स्थित बेऊर जेल के अंदर तीन युवक बाहर से गांजा, मोबाइल सहित कई आपत्तिजनक सामान फेंकने का प्रयास कर रहे थे। रविवार सुबह जेल के वॉच टावर नंबर 5 के पास तीनों को स्थानीय लोगों ने देख लिया और उन्हें खदेड़ कर पकड़ लिया। पहले तो लोगों ने इन युवकों की जमकर पिटाई की, फिर बाद में उन्हें थाने के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवकों का नाम गोविंद कुमार और सनी कुमार बताया गया है। दोनों पटना के मुसल्लहपुर हाट के रहने वाले हैं। उनके साथ का तीसरा युवक राहुल कुमार भागने में सफल रहा।

लोगों का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्वों के कारण हमेशा बेऊर जेल के आसपास का माहौल बिगड़ा रहता है और इसका परिणाम यहां के लोगों को भुगतना पड़ता है। लोगों ने पुलिस पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि आए दिन बाहर से युवकों द्वारा जेल के अंदर आपत्तिजनक सामान फेंके जाते हैं और इसमें जेल के अंदर के सिपाहियों की भी मिली भगत रहती है।

इस संबंध में जेल अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि हमें घटना की जानकारी स्थानीय लोगों से मिली है, जिसके बाद से छानबीन की जा रही है। जेल प्रशासन ने दबी जुबान से यह भी बताया कि एक-दो दिनों के अंदर नगर निगम जेल के आसपास बने अवैध मकानों को तोड़ने वाली है। इसी कारण वहां के लोग तरह का बवाल खड़ा कर रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.