BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

MUZAFFARPUR : मृ’तक सौरभ के परिजन से मिले पूर्व मंत्री अजीत कुमार, बंधाया ढाढस

राज्य के पूर्व मंत्री अजीत कुमार रविवार को रेपुरा गांव निवासी मृतक सौरभ कुमार के परिजन से उनके आवास पर मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही इस महा दुख की घड़ी में उन्हें धैर्य धारण कर परिवार को संभालने का अपील किया।

इस अवसर पर श्री कुमार ने इस हत्याकांड का घोर भर्त्सना करते हुए कहा कि यह घटना सभ्य समाज के लिए कलंक ही नहीं, बल्कि बेहद दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने कहा कि इस घटना का जितनी भी निंदा की जाए वह कम होगी।
श्री कुमार ने मौके पर उपस्थित आक्रोशित ग्रामीणों से इस दुख की घड़ी में गांव- समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने की भी अपील की। उन्होंने भाव विह्वल परिवार को न्याय दिलाने का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर परिजनों से मिलने वालों में स्थानीय मुखिया मुकुंद कुमार, मृत्युंजय चौधरी, सुधीर कुमार सिंह, सुरेश ठाकुर, सौरभ कुमार ठाकुर, संजय शाह, पैक्स अध्यक्ष रंजीत चौधरी, महंत मृत्युंजय दास पप्पू ठाकुर सहित कई प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.