Breaking NewsInternational

भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई सख्ती:SSB और नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स ने की ज्वाइंट पेट्रोलिंग, अवांछित गतिविधियों को रोकने के लिए कई घंटों तक गश्ती

बगहा के वाल्मीकिनगर स्थित इंडो-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है। अवांछित गतिविधियों को रोकने के लिए दोनों देशों के सुरक्षा बोलों ने पेट्रोलिंग तेज कर दी है। यहां के तराई इलाके में चकदहवा से अंतराष्ट्रीय सीमा सुस्ता तक एसएसबी जवानों और नेपाल एपीएफ ने पेट्रोलिंग की।

कई घंटों तक गश्ती

एसएसबी जवानों का नेतृत्व चकदहवा बीवाई कंपनी के इंस्पेक्टर अमित कुमार ने किया। वहीं, नेपाल एपीएफ जवानों का नेतृत्व इंस्पेक्टर राजेश वाल्मी की अगुआई में किया गया। इंडो-नेपाल सीमा पर अवांछित गतिविधियों पर रोक लगाने के सुरक्षा के लिहाज से दोनों देशों के सुरक्षा बलों ने घंटों तक गश्ती किया, ताकि सीमा पर किसी भी तरह के अवांछित गतिविधियों पर रोक लगाया जा सके। इस दौरान एसएसबी और नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स के अधिकारियों की एक बैठक भी हुई।

गंडक के रास्ते की होगी निगरानी
भारत-नेपाल के अधिकारियों के बीच हुई मीटिंग में सीमा क्षेत्रों की आंतरिक सुरक्षा और दोनों देशों के बीच बंधुत्व की मजबूती को लेकर चर्चा की गई। साथ ही कई रणनीतियां बनाई गई। भारत नेपाल सीमा सहित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व का क्षेत्र खुला होने की वजह से जवान चाक-चौबंद व्यवस्था के लिए मुस्तैद रहते हैं।

गंडक नदी के रास्ते तस्करी और शराब की आवाजाही पर अंकुश लगाने के लिए दोनों देशों के सुरक्षा बल को काफी सतर्कता बरतनी होती है। ऐसे में जब से कोरोना काल से सीमा सील है तो जवान गंडक नदी पर विशेष नजर रखने को लेकर चर्चा हुई। जिससे कोई नाव के सहारे एक-दूसरे सीमा में प्रवेश न कर सकें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.