पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व आरजेडी विधायक तेजप्रताप यादव ने कोरोना वैक्सनी का दूसरा डोज ले लिया. पटना के मेदांता अस्पताल में उन्होंने दूसरा डोज लिया. हालांकि इसबार उनके साथ उनके छोटे भाई व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी नहीं थे. पहल डोज दोनों भाईयों ने साथ में लिया था. दोनों भाईयों ने रूसी वैक्सीन स्पूतनिक V लिया है.
दोनों भाईयों द्वारा रूसी वैक्सीन लेने पर जमकर टिका टिप्पणी हुई थी. सत्तापक्ष के लोगों ने कहा था कि पहले तो वो टीका नहीं ले रहे थे, जब लिए तो विदेशी वैक्सीन को चुना. इससे मालूम होता है कि उन्हें अपने देश के वैक्सीन पर विश्वास नहीं है. इसलिए दोनों भाईयों ने विदेश वैक्सीन को चुना. जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी ने करारा जवाब दिया था. उन्होंने कटाक्ष करने वाले लोगों से कहा कि भारत सरकार ने ही रूसी वैक्सीन भारतीय के लिए सुरक्षित माना है. इसलिए वैक्सीन में भेदभाव करना सहीं नहीं है.
वैक्सीन का पहला डोज लेने के बाद तेजस्वी ने सभी लोगों से टीका लेने की अपील की थी. साथ ही पार्टी नेताओं से लोगों को वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित करने को कहा था.ताकि अधिक से अधिक लोगों को टीके लग सके. उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीका ही एक मात्र उपाए है. इसे हमसभी को लेना चाहिए.
इधर टीका लेने के कुछ ही दिनों बाद तेजप्रताप की तबीयत अचानक काफी खराब हो गयी थी. उनके तेज बुखार और दर्द की शिकायत हो गयी. डॉक्टरों की टीम ने उनके स्वास्थ्य की जांच की, जिसे मामूली वायरल फिवर बताया. उस दौरान उन्हें देखने के लिए तेजस्वी भी तेजप्रताप के आवास पहुंच गए थे.

Input : LiveCities



Leave a Reply