ब्रेकिंग;गायघाट में बाढ़ पीड़ितों को अविलंब राहत देने की मांग को लेकर बिहार राज्य किसान सभा का एक दिवसीय बैठक, 28 को करेंगे धरना प्रदर्शन
Repoted by Deepak
गायघाट। प्रखंड के शिवदाहा पंचायत के समुदायिक भवन पर पंचायत के बिहार राज्य किसान सभा एवं अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया।वक्ताओं ने कहां कि बाढ़ क्षेत्र घोषित करने। बाढ़ पीड़ितों को अविलंब बाढ़ राहत देने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जाएगी।

वहीं, बाढ़ से टूटे सड़कों का मरम्मत जल्द से जल्द करने और परियोजना बांध का निर्माण जल्द शुरू करने के लिए आयोजित बैठक में लोगों को 28 तारीख को प्रखंड मुख्यालय एवं 9 अगस्त को जिला मुख्यालय पर धरना पर बैठने का निर्णय लिया गया।वक्ताओं ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार ने बाढ़-सुखाड़ की स्थाई निदान करने में विफल रही है।जिला प्रशासन अविलंब संपूर्ण जिला को बाढ़ क्षेत्र घोषित कर जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक बुलाकर अविलंब बाढ़ पीड़ितों के खाता में सरकारी घोषणा अनुसार राशि भेजने का इंतजाम करें। पूर्व पंसस बिरेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि गायघाट प्रखंड पूर्ण रूप से बाढ़ प्रभावित है।कार्यक्रम को पार्टी के जिला कमेटी सदस्य अबदुल गफ्फार, वार्ड सदस्य चुतरी शर्मा, सुन्देश्वर सहनी, कैलाश सिंह,मदन झा,विजय शंकर सिंह आदि ने संबोधित किया।





Leave a Reply