BIHARBreaking NewsSTATE

31 जुलाई को नए हाथों में होगी JDU की कमान:JDU के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा 31 जुलाई को तय, ललन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा में से किसी एक को पहनाया जा सकता है JDU का ताज

बिहार की सत्तारूढ़ दल JDU के लिए 31 जुलाई का दिन काफी अहम रहने वाला है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की होने वाली इस बैठक में जेडीयू के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का की घोषणा कर दी जाएगी। इसलिए 31 जुलाई से पहले तमाम नेताओं को अपने कार्यक्रम निपटाने के निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सभी नेताओं को शामिल होने का निर्देश दिया गया है।

इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह, ललन सिंह, उपेंद्र कुशवाहा सहित पार्टी के सभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शामिल होंगे। इसी दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी।

जातीय जनगणना पर भी हो सकती है चर्चा

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में एजेंडों को तय किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की क्या रणनीति रहेगी? किन मसलों पर पार्टी अगले 3 महीने काम करेगी? इस बैठक में जेडीयू अहम राजनैतिक प्रस्ताव भी लेकर आ सकती है। इन राजनीतिक प्रस्ताव में जातीय जनगणना और जनसंख्या नियंत्रण पर चर्चा किया जा सकता है। जेडीयू के नेता लगातार बिहार दौरे पर हैं संगठन को मजबूत करने से लेकर अपने संगठन के नेताओं को तैयार कर रहे हैं।

केंद्र में मंत्री बन गए हैं आरसीपी

इन सबके बावजूद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक इसलिए भी आयोजित की जा रही है। क्योंकि, JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह केंद्र में मंत्री बन चुके हैं। अब वह सरकार और संगठन को बराबर समय नहीं दे पाएंगे। ऐसी स्थिति में एक व्यक्ति एक पद के तहत उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से इस्तीफा देना होगा और नए अध्यक्ष का चयन करना होगा। 31 जुलाई के इस अहम बैठक में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा तय है। नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौर में उपेंद्र कुशवाहा और ललन सिंह शामिल है। इन दोनों में से किसी एक को जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर घोषणा कर दी जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.