बिहार में मानसून की सक्रियता की वजह से अब भी बारिश की स्थिति बनी हुई है. अभी मानसून ट्रफ गया से होकर गुजर रही है और असम की ओर चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बना है. एक और चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र उत्तर पश्चिम उतर प्रदेश की ओर बना है.

इसकी वजह से सूबे में बारिश का सिस्टम अभी सक्रिय है। मौसम विभाग की ओर से इन मौसमी सिस्टम के आधार पर अनुमान किया गया है कि अगले 24 घंटों में उत्तर पश्चिम बिहार में एक-दो जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. उत्तर बिहार के जिलों में मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली की गतिविधियां में दक्षिण बिहार की अपेक्षा ज्यादा रहेंगी. साथ ही दक्षिण बिहार सहित पूरे सूबे में हल्की से मध्यम बारिश की स्थिति बनी रहेगी. पटना में भी हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान किया गया है.




Leave a Reply