बगहा में गंडक नदी ने यू टर्न लिया है, जिससे कटाव तेज़ हो गया है। कटाव को लेकर लोगों में दहशत है। जल संसाधन विभाग की टीम फ्लड फाइटिंग कार्य में जुटी है। फ्लड फाइटिंग कार्य के बाद भी गंडक नदी का दबाव बना हुआ है और तटबंध पर कटाव जारी है। शहर के लोगों की चिंता बढ़ चली है। 10 फीट बोल्डर पिचिंग कट गया है, लेकिन तट पर बसे ग्रामीणों का आरोप है कि यह कार्य तीन साल से हो रहा है। अब यह कटाव तेजी से हो रहा है। अधिकारियों पर ग्रामीण आरोप लगा रहे हैं कि उनकी लापरवाही से शहर खतरे में पड़ गया है।

जल स्तर कमी के साथ ही कटाव हुआ तेज जलस्तर में कमी के बाद भी नदी के पानी का करंट सीधे गंडक तेजी से वार्ड नम्बर 26 में कटाव कर रही है। शहर के रिहायशी इलाकों की ओर नदी की धारा तबाही मचा रही है। गंडक की उग्र और तीव्र धारा से बांध पर कटाव तेज हो गया है। इतना ही नहीं, नदी लगातार बांध से टकरा रही है।

गंडक काट चुकी है नगर का बहुत बड़ा भाग गंडक नदी के प्रकोप का शिकार बगहा को हर साल होना पड़ता है। गंडक नगर के हजारों घरों को उजाड़ चुकी है। गंडक नदी का कटाव देखकर कटाव के भय से मोहल्लेवासियों में तनाव का माहौल कायम हो गया है। कटाव तेज होने के चलते रातोंरात गंडक नदी बोल्डर पिचिंग को काट दिया है, जिसको लेकर मोहल्लेवासियों में भय व दहशत का माहौल कायम हो गया है।




Leave a Reply