BIHARBreaking NewsSTATE

शिवसेना सांसद संजय राउत पर भड़के CM:नीतीश बोले- उसको कुछ समझ में आता है…उ कहां है ये; खुद जानता है, संजय राउत ने कल समर्थन वापस लेने की BJP को दी थी सलाह

CM नीतीश कुमार शिवसेना के सांसद संजय राउत पर सोमवार को भड़क गये। उन्होंने कहा- ‘उसको कुछ समझ में आता है…उ कहां है, ये खुद जानता है’। सांसद राउत ने रविवार को BJP को सलाह दी थी कि अगर नीतीश कुमार जनसंख्या नियंत्रण कानून का विरोध करे तो BJP को उनसे समर्थन वापस ले लेना चाहिए। CM नीतीश कुमार से मीडिया कर्मियों ने जब संजय राउत के बारे में पूछा तो वो भड़क गये।

CM नीतीश कुमार ने यह भी कहा- ‘उ किसी लायक है जो उसके बारे में बोले, उसको कुछ समझ है, उ खुद कहां है ये जानते हैं आप। इन लोगों का जो स्टेटमेंट होता है, उसका हम नोटिस भी लेते हैं। एक घटना घटी थी बिहार के कलाकार के साथ..आपको याद नहीं है? तब इ सब क्या बोलता था…तो इ लोगों के बात पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है… हम तो नहीं देखते इ लोगों का बयान’। CM नीतीश कुमार यही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि संजय राउत टाइप लोग किसको छोड़ कर कहां गया है और फिर कहां जाने वाला है, ये वह लोग ही जाने।

राउत ने सामना में नीतीश को किया था टारगेट

शिवसेना के सांसद संजय राउत ने रविवार को शिवसेना के मुखपत्र सामना में लेख लिखा है। जिसमें उन्होंने योगी आदित्यनाथ के जनसंख्या नियंत्रण कानून की तारीफ करते हुए कहा था कि नीतीश कुमार जैसे नेता इस कानून का विरोध कर रहे हैं। अगर नीतीश जनसंख्या कानून का विरोध करते हैं तो BJP को समर्थन वापस ले लेना चाहिये। इस पर पूरे देश में राजनीति तेज हो गई है।

CM नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून पर सिर्फ इतना कहा था कि जिसे जो कानून बनाना है बनाये, लेकिन बिहार का अनुभव यह है कि महिलाओं को शिक्षित करने से जनसंख्या नियंत्रित हो रही है, इसका पूरा आंकड़ा बिहार सरकार के पास है। इसलिए बिहार सरकार लड़कियों की शिक्षा पर ज्यादा जोर दे रही है, अब लड़कियों की शिक्षा इन्हें बर्दाश्त नहीं हो रही है।

किसान आंदोलन पर क्या बोले CM

CM नीतीश कुमार ने दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के चल रहे आंदोलन पर कहा कि ये कुछ चुनिंदा इलाकों की समस्या है। उन्होंने बताया कि बिहार को इससे लेना देना नहीं है। बिहार में किसानों के लिए पहले से ही बहुत काम हो चुका है। ये समस्या कुछ ही इलाकों का है। आंदोलन कर रहे किसानों को केंद्र सरकार से बातचीत करनी चाहिए। इसमें विपक्ष के लोग भी अपनी जगह ढूंढ लेते हैं। उनकों कुछ ना कुछ तो करना ही है, अब वो इसी को बढ़ावा दे रहे हैं। इस आपदा की घड़ी में दोनों पक्ष को समझदारी से काम लेना चाहिए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.