BIHARBreaking NewsSTATE

आपदा प्रबंधन विभाग का अलर्ट, भारी वज्रपात को लेकर जारी की चेतावनी

बिहार में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है. राजधानी पटना समेत सूबे के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है. आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है. हवा के साथ-साथ भारी वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है. रविवार शाम 4 बजे तक लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है. 

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवा का प्रभाव बढ़ने से बारिश शुरू हो गई है. रविवार को राजधानी पटना में भी बारिश ने दस्तक दे दी है. पटना जिला के  पटना सदर, सम्पतचक, फुलवारी शरीफ, फतुहा, दनियावाँ, खुसरूपुर, अथमलगोला, मोकामा, बेलछी, घोसवरी, पंडारक, बख्तियारपुर, बाढ़, मसौढ़ी, पुनपुन, धनरूआ, दानापुर, मनेर, बिहटा, नौबतपुर, पालीगंज, दुल्हीनबजार,  बिक्रम प्रखंड में अलर्ट जारी किया है.

गया जिला के गया सदर, बेलागंज, वजीरगंज, मानपुर, बोधगया, टनकुप्पा, फतेहपुर, कोंच, टेकारी, गुरारू, परैया, खिजरसराय, अत्तरी, बथानी, मोहड़ा, गुरूआ, आमस, बांके बाजार, इमामगंज, डुमरिया, शेरघाटी, डोभी, मोहनपुर, बाराचट्टी प्रखंड में अलर्ट जारी किया गया है. रोहतास जिला के सासाराम, शिवसागर, चेनारी, करगहर, कोचस, नोखा, डेहरी, अकोढ़ीगोला, नौहट्टा, रोहतास, तिलौथु, बिक्रमगंज, काराकाट, नासरीगंज, दावथ, रायपुर, संझौली, सूर्यपुरा, दिनारा प्रखंड में अलर्ट जारी है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.