BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर के बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गया युवक डूबता रहा, जान बचाने की जगह वीडियो बनाते रहे लोग

वीडियो देख आपका भी दिल दहल जाएगा. आप सोचने को मजबूर हो जाएंगे कि वीडियो बना रहे यह लोग क्यों नहीं उस युवक की जान बचाने को जा रहे हैं. इस सवाल का जवाब यह भी हो सकता है कि यह दौर लाइक्स और शेयर का हो चुका है. खैर, इससे परे एक और सवाल उठता है. जब बूढ़ी गंडक नदी का प्रवाह काफी तेज था, तो युवक नहाने क्यों गया. यह वीडियो मुजफ्फरपुर का है. युवक की पहचान काजी महमदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर निवासी दीपक कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई है.

बूढ़ी गंडक नदी खतरे के निशान से ऊपर है. जिसके तेज प्रवाह के बीच भी लोग नदी में नहाने से बाज नहीं आ रहे है. दो दिन पहले समस्तीपुर में भी नहाने बूढ़ी गंडक में नहाने के दौरान मौ’त की घ’टना सामने आयी थी. इसी क्रम में शनिवार शाम सिकंदरपुर में नदी में नहाने उतरा एक युवक देखते ही देखते नदी में डूब गया. 

आज सुबह परिवार वालों और पुलिस की पहल के बाद नदी में डूबे युवक का शव शहर के सीढ़ी घाट के पास से बरामद किया गया. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर स्थानीय लोगों के सहयोग से नदी से युवक के शव को बाहर निकाला गया. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ओपी प्रभारी हरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई ज़ख्म के निशान नहीं मिले हैं. प्रारम्भिक जांच में पाने में डूबने से मौत की बात सामने आई

Input : LiveCities

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.