Repoted by Deepak
गायघाट सामाजिक मंच लक्ष्मण नगर पंचायत के कार्यकर्ताओं ने आज मकरंदपुर रोड पर धरना पर बैठ गए। इन लोगों ने मकरंदपुर से खजूरी तक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के द्वारा चल रहे सड़क पक्की करण का बिना मटेरियल डाले हुए और घटिया तरह से रोड बनवाने की प्रक्रिया के विरोध में था।इस रोड के बनाने वाले ठेकेदार क उसी पुरानी रोड पर पड़ी हुई गिट्टी को जेसीबी से उखाड़ के अपना रोलिंग करके रोड बनाने की कोशिश कर रहे थे जिसका विरोध गायघाट सामाजिक मंच के कार्यकर्ताओं ने बीते दिनों किया था और आज अपनी मांग पर वह धरना पर बैठ गए कि जब तक वर्क आर्डर नहीं दिखाएंगे मैं काम नहीं होने दूंगा और वर्क आर्डर को देखते हुए आइटमवाइज काम किया जाएगा ,गायघाट सामाजिक मंच के कार्यकर्ताओं ने मांग किया है कि अब भ्रष्टाचार अपने गायघाट प्रखंड में नहीं होने देंगे चाहे वह बंदरा हो या वह कटरा प्रखंड हो कहीं भी अब भ्रष्टाचार नहीं चलेगी।


उन लोगों ने जिला में प्रमुख पदाधिकारी को भी पत्र के द्वारा इसकी लिखित सूचना दिये है।धरना पर बैठने वाले प्रमुख रूप से पंचायत अध्यक्ष श्री अशोक शर्मा, पश्चिमी प्रखंड सचिव श्री जीतन निषाद, मंच के महामंत्री श्री विकास कुमार सिंह, पंचायत उपाध्यक्ष श्री सुजीत शर्मा, विवेक कुमार विश्वकर्मा, मुन्ना कुमार साहनी, मोहम्मद हेसलेन , कुंदन कुमार, सज्जन कुमार, सौरभ कुमार ,राहुल कुमार, इत्यादि मुख्य रूप से धरने पर बैठे थे।इस कार्यक्रम का संचालन मंच के अध्यक्ष श्री सुबोध कुमार सिंह ने किया




Comment here