BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

जलजमाव के बीच नारकीय हालात से हलकान मुजफ्फरपुर शहर के लोग

जलजमाव के बीच नारकीय हालात से शहरवासी हलकान रहे। शनिवार को पूरे दिन रुक-रुक कर हुई बारिश से शहर के कई इलाकों में पानी जमा हो गया। शहर के दो दर्जन से अधिक गली-मोहल्ले में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई। कई इलाकों में बारिश के पानी के साथ सड़कों व गलियों में कचरा फैल गया। इससे वहां नारकीय हालात पैदा हो गए। बारिश से मोतीझील, स्टेशन रोड, केदारनाथ रोड, अस्पताल रोड, आमगोला रोड, चंद्रलोक चौक, बटलर रोड, गन्नीपुर, केंद्रीय विद्यालय रोड, लीची बगान, गांधी पुस्तकालय रोड, सिकंदरपुर नाला रोड, रज्जू साह लेन, देवी मंदिर रोड, बालूघाट समेत चर्च रोड व क्लब रोड की अधिकतर गलियों में जलजमाव हो गया। देर शाम बारिश नहीं होने पर मुख्य बाजार से तो पानी निकल गया, लेकिन गली-मोहल्लों में जमा पानी नहीं निकल पाया है। जिन इलाकों में सड़क व नाला का निर्माण हो रहा है वहां की स्थिति ज्यादा खराब रही। नाला निर्माण को निकाली गई मिट्टी सड़क पर फैल जाने से राहगीरों को काफी परेशानी हुई।

बारिश के बाद भी नगर निगम के कर्मचारी जमा पानी निकालने के लिए पूरे दिन लगे रहे। जाम नाला को खोलने व पानी के बहाव को बनाए रखने के लिए उन्होंने काम किया। सफाई प्रभारी कौशल किशोर ने कहा कि जहां भी पानी लगा है उसे निकालने का काम किया जा रहा है। जरूरत पडऩे पर पंपिंग सेट लगाकर पानी निकाला जा रहा है।

पानी में डूबी सिकंदरपुर नाला रोड

सिकंदरपुर स्लूस गेट बंद होने से नाला रोड पानी में डूब गई। इससे मोहल्ले के दर्जनों परिवार घरों में कैद हो गए हैैं। हालांकि बांध पर उच्च क्षमता का पंपिंग सेट लगाकर पानी निकाला जा रहा है। बारिश होने से यह परेशानी हुई है। सिटी मैनेजर ओम प्रकाश ने कहा कि जमा पानी निकालने के लिए लगातार पंपिंग सेट चलाया जा रहा है। इसके लिए वहां अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि बूढ़ी गंडक का जलस्तर बढऩे से पिछले एक माह से शहर के सभी स्लूस गेट बंद हैं। पानी निकालने के लिए सभी स्लूस गेट पर पंपिंग सेट चलाए जा रहे हैैं। बारिश होने पर परेशानी बढ़ जाती है।  

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.