BIHARBreaking NewsSTATE

कहां हैं महंगाई ? डिप्टी CM ने कहा- देखने का नजरिया बदलिए, सब समझ में आ जाएगा

देश में महंगाई को लेकर कांग्रेस समेत तमाम विपक्ष हाय-तौबा मचाए हुए हैं. लेकिन बीजेपी को महंगाई नहीं दिखती है. बिहार के डिप्टी सीएम रेणु देवी ने साफ कहा कि देश मे महंगाई नहीं है. उन्हें सवालिया लहजे में कहा कि कहां हैं महंगाई? आपको अपने देखने का नजरिया बदलनी होगी. पिछले दो साल से देश की जो हालात है उस कारण आज कुछ महंगाई है लेकिन इतना भी नहीं की लोग हाय-तौबा मचाए हुए हैं.

वहीं बिहार में बढ़ते क्राइम को लेकर उपमुख्यमंत्री रेणु देवी से जब सवाल पूछे गए तो उन्होंने साल 2005 के पहले का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय क्या स्थिति थी शायद लोग भूल गए हैं. उन दिनों बिहार के बहू-बेटियां खुलेआम घूम नहीं सकती थी. लेकिन आज ऐसी स्थिति नहीं है. लॉ एंड ऑर्डर का राज है. गलत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. केन्द्र और राज्य सरकार क्राइम को लेकर काफी गंभीर है. लेकिन विपक्ष को शायद यह सब नहीं दिख रहा है.

उन्होंने कहा कि बिहार विकास कर रहा है. डबल इंजन की सरकार विकास को लेकर गंभीर है. देश और राज्य में कानून का राज है. लेकिन विपक्ष को यह सब नागवार गुजर रहा है. वो लगातार गलत बयानबाजी कर दोनों ही सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. देश की जनता यह सब देख रही है. समय आने पर करारा जवाब देगी.

कोरोना जैसे महामारी में हमारा देश अपनी बदौलत सारे काम को करने में सक्षम है. गरीबों की सहायता के लिए डबल इंजन की सरकार की तरफ से तरह-तरह की योजनाएं चलायी जा रही है. कोई भूखा ना रहे इसके लिए इंतजाम किए गए हैं. दूसरे राज्यों में फंसे लोगों को भी हमारी सरकार ने 1-1 हजार की मदद पहुंचाने का काम किया. लेकिन यह सब विपक्ष को नहीं दिख रहा है.

Input : LiveCities

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.