BIHARBreaking NewsSTATE

नीतीश कैबिनेट ने 21 एजेंडों पर लगाई मुहर, इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर होंगे मुख्यमंत्री

नीतीश कैबिनेट की बैठक अभी-अभी खत्म हुई. इसमें 21 एजेंडों पर मुहर लगी है. बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की. इसमें वर्चुअल माध्यम से दोनों उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व रेणु देवी के अलावा तमाम मंत्री भी जुटे रहे. बैठक में स्वीकृत एजेंडे के अनुसार, इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर अब मुख्यमंत्री होंगे.

अन्य प्रमुख एजेंडों के अनुसार, बिहार के हर विधान सभा क्षेत्र में एक पीएचसी और 5 उपकेंद्र होंगे. जिस विधानसभा क्षेत्र में पीएचसी और उपकेंद्र कम होंगे, वहां निर्धारित संख्या पूरी की जाएगी. इसके अलावा सजा काट रहे लोगों को भी सरकार राहत देगी, लेकिन गंभीर मामलों में नहीं. पंचायत समिति का कार्यपालक पदाधिकारी अब बीडीओ नहीं होंगे, बल्कि जिला पंचायत पधाधिकारी होंगे. इसी तरह, कई अन्य एजेंडों को भी सरकार ने स्वीकृत किया है.

Input : LiveCities

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.