मुजफ्फरपुर में कोरोना टीकाकरण केंद्र पर उस वक्त हंगामा शुरू हो गया, जब वैक्सीन लगवाने को लेकर दो पक्ष आपस में झगड़ने लगे. दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और कुर्सियां फेंकी गई. स्कूल में स्थित टीकाकरण केंद्र पर हुई मारपीट में हेडमास्टर समेत तीन लोग घायल हो गए. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
दअरसल कथैया थाना क्षेत्र के जसौली टोले इमलिया टोला गाँव स्थित प्राथमिक विद्यालय कन्या के परिसर में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर पर गुरुवार को दो गुटों में जमकर मारपीट हुई. जिसमें एचएम सहित तीन लोग जख्मी हो गए. इस दौरान जमकर डंडा और कुर्सियां चली. कुछ देर के लिए स्कूल रणक्षेत्र में तबदील हो गई थी. हंगामे के कारण वैक्सिनेशन बंद हो गई.


हंगामे और मारपीट शुरू होते ही मौके पर मौजूद डॉ एम बी असरफ और डाटा ऑपरेटर आलोक कुमार किसी तरह जान बचा कर भाग निकले. घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने मामले की जांच की और एचएम,स्वास्थ्य कर्मियों से जानकारी ली. घायलों में एचएम सुरेश कुमार निराला,जितेंद्र कुमार सिंह, सरिता देवी का इलाज पीएचसी में कराई गई. तीनों की स्थिति नाजुक देख चिकित्सको ने बेहतर उपचार के एसकेएमसीएच रेफर कर दिया.

मौके पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मी अमित मधुकर,नम्रता और निर्मला कुमारी ने बताया कि सेंटर पर लोगो को कतारबद्ध वैक्सिनेशन किया जा रहा था तभी दर्जन भर लोगो ने हंगामा शुरू कर दिया. स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि पहले टीका लेने को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ, इसके बाद मारपीट होने लगी. दो पक्ष आपस में लड़ने लगे. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों के लिखित शिकायत पर कारवाई की जा रही हैं
Input : LiveCities



Leave a Reply