Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

भूषण कुमार के खिलाफ 30 साल की महिला ने लगाए संगीन आ’रोप, रे’प केस दर्ज

FIR Filed Against Bhushan Kumar: टी-सीरीज ( T-series) के मैनेजिंग डायरेक्टर और गीतकार गुलशन कुमार (Gulshan Kumar) के बेटे भूषण कुमार (Bhushan Kumar) के खिलाफ रेप केस दर्ज हुआ है. 30 साल की एक महिला ने भूषण कुमार पर ये गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता का आरोप है कि साल 2017 से अगस्त 2020 तक काम दिलाने के नाम पर उन्होंने महिला के साथ गंदे काम किए. मुंबई के डीएन नगर पुलिस स्टेशन में पीड़िता ने भूषण कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया है मुंबई पुलिस के सूत्रों ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि भूषण कुमार (Bhushan Kumar) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 के तहत बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है.

मामले की जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि मामला मुंबई के डीएन नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है. मामले की जांच चल रही है, फिलहाल अभी इस मामले मे कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

जांच अधिकारियों के मुताबिक, पीड़िता 30 साल की महिला है. मुंबई पुलिस से अब भूषण कुमार से पूछताछ और बयान दर्ज करने की उम्मीद है, जिन्होंने अभी तक आरोपों का जवाब नहीं दिया है.

भूषण कुमार हिंदी फिल्म उद्योग में अपने काम के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने 1997 में म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज को तब संभाला था जब वह अपने पिता गुलशन कुमार की हत्या कर दी गई थी. तब वह 19 साल के थे. उन्होंने 2001 के रोमांस ड्रामा ‘तुम बिन’ के साथ फिल्म प्रोडक्शन में कदम रखा. भूषण ने ‘भूल भुलैया’, और ‘आशिकी 2’ जैसी एक के बाद एक हिट फिल्में दी हैं. भूषण कुमार ने 13 फरवरी 2005 को एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार से शादी की थी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.