BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार…ये चिंता की बात है:4 दिन में कोरोना के नए केस 73% बढ़े, रिकवरी रेट भी जस की तस; 24 घंटे में 125 नए मरीज मिले…अलर्ट हो जाइए

कोरोना को लेकर लापरवाही मत कीजिए। सुरक्षा प्रोटोकॉल फॉलो कीजिए। क्योंकि, चिंता फिर बढ़ रही है। सिर्फ 4 दिनों में बिहार में कोरोना के नए केस 73% बढ़ गए हैं। 12 जुलाई को प्रदेश में 72 नए केस मिले थे। 15 जुलाई को यह आंकड़ा 125 पर पहुंच गया। प्रदेश में 4 दिन का यह ट्रेंड देखने से यह साफ है कि हर दिन केस बढ़ रहे हैं। तीसरी लहर की आशंका के बीच यह ठीक संकेत नहीं है। यह स्थिति बता रही है कि अनलॉक में लापरवाही हो रही है। अब भी नहीं संभले तो स्थिति फिर से बिगड़ सकती है।

4 दिन में 412 नए केस आए
12 जुलाई को बिहार में कोरोना के 72 नए मामले सामने आए। 13 जुलाई को 102, 14 जुलाई को 113 और फिर 15 जुलाई को नए कोरोना मरीज मिलने का यह आंकड़ा 125 पर पहुंच गया। यानी सिर्फ 4 दिन में 412 नए केस बढ़ गए। इस दौरान जांच की संख्या में भी बहुत ज्यादा कमी नहीं हुई। 12 जुलाई को 1,02083 सैंपल की जांच में 72, 13 जुलाई को 1,22,096 सैंपल की जांच में 102 पॉजिटिव मिले। वहीं, 14 जुलाई को 1,22,819 सैंपल की जांच में 113 और 15 जुलाई को 1,20,076 सैंपल की जांच में 125 लोग संक्रमित पाए गए।

प्रदेश में एक्टिव मामले अब 796 हुए
12 जुलाई को बिहार में 72 नए मामले आने के बाद राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 788 हो गई थी। इसके बाद लगातार लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हुए हैं। 15 जुलाई को 110 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। इसके बाद भी बिहार के एक्टिव मामलों में कमी नहीं आई है। 15 जुलाई तक एक्टिव मामलों की संख्या 796 हो गई है। एक्टिव मामलों पर काबू पाना ही बड़ी चुनौती है। एक्टिव केस तभी कम होंगे, जब पुराने मरीज ठीक होते जाए और नए केस कम आए।

नए संक्रमण के टॉप 5 जिले

पटना – 134

भागलपुर – 9

पूर्वी चंपारण – 9

रोहतास – 9

मुजफ्फरपुर – 6

एक्टिव मामलों के टॉप 5 जिले

पटना – 114

किशनगंज – 66

दरभंगा – 55

अररिया – 43

समस्तीपुर – 36

24 घंटे में 4 मरीजों की मौत
कोरोना के संक्रमण का आंकड़ा बढ़ने के साथ मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। बिहार में 24 घंटे में 4 मरीजों की मौत हुई है। इसमें पटना के भी 2 मरीज हैं। बिहार में कुल मरने वालों की संख्या अब 9625 हो गई है। जबकि पटना में यह आंकड़ा 2329 का है। कोरोना वार्ड में भी अब मरीजों की संख्या कम है। हालांकि, अभी भी वार्ड में पुराने ऐसे मरीज भर्ती हैं, जिनकी हालत में लंबे समय से सुधार नहीं हुआहै।

4 दिनों से रिकवरी रेट भी स्थिर
4 दिनों से बिहार में रिकवरी रेट भी स्थिर है। नए केस बढ़ने से इसमें भी सुधार नहीं हो पाया है। 12 जुलाई को प्रदेश में रिकवरी रेट 98.56% था जो 15 जुलाई को भी 98.56% है। 4 दिनों से रिकवरी भी ठीक हुई है। लेकिन इसके नए मरीज संक्रमण के खिलाफ रिकवरी रेट बढ़ा नहीं है। 15 जुलाई को 110 लोगों के ठीक होने के बाद भी रिकवरी रेट 98.56% है। ऐसे में संक्रमण को लेकर लोगों को काफी अलर्ट होना होगा नहीं तो आने वाले दिनों में स्थिति गंभीर होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.