Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

बड़ी खबर : अभिनेता दिलीप कुमार को सांस लेने में तकलीफ, हिंदुजा अस्पताल के ICU में भर्ती

मुंबईः बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. दिग्गज अभिनेता को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है. एक्टर को सांस लेने में तकलीफ (Dilip Kumar Health) होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कल दिन में जब उन्हें लगातार ऐसा हो रहा था तो परिवार के सदस्यों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया.

अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, 98 वर्षीय अभिनेता को उपनगर खार स्थित हिंदुजा अस्पताल में कल भर्ती कराया गया और अब उनकी तबीयत ठीक है. यह अस्पताल कोविड-19 केन्द्र नहीं है. अस्पताल से जुड़े एक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद कल दोपहर को अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी उम्र और हाल में ही अस्पताल में भर्ती कराए जाने के मद्देनजर परिवार ने एहतियाती तौर पर उन्हें अस्पताल लाने का फैसला किया. वह ठीक हैं. वह गहन चिकित्या विभाग (आईसीयू) में भर्ती हैं, ताकि चिकित्सक उनके स्वास्थ्य पर नजर रख पाएं.”

Dilip Kumar, Dilip Kumar discharged from hinduja, hinduja hospital, saira banu kisses dilip kumar's forehead, दिलीप कुमार, दिलीप कुमार हेल्थ अपडेट, सायरा बानो, दिलीप कुमार सायरा बानो लव स्टोरी
अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar)को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फोटो साभार: viral bhayani

दिलीप कुमार को सांस में तकलीफ के कारण छह जून को भी इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उस समय उनके फेफड़ों के बाहर तरल पदार्थ एकत्र हो गया, जिसे चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक निकाल दिया था और पांच दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी.

बता दें दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के स्वास्थ्य को लेकर उनकी पत्नी और बॉलीवुड अदाकारा सायरा बानो फैंस को अपडेट देती रहती हैं. इसके पहले जब एक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उन्हें डिस्चार्ज दिया गया तो इसकी जानकारी भी सायरा बानो ने ही दी थी. पिछले साल, दिलीप कुमार ने अपने दो छोटे भाइयों असलम खान (88) और एहसान खान (90) को कोरोना वायरस के कारण खो दिया था. जिसके बाद उन्होंने अपना जन्मदिन और शादी की सालगिरह भी नहीं मनाई थी. (भाषा इनपुट के साथ)

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.