BIHARBreaking NewsSTATE

अभी-अभी : आँखों का सफल ऑ’परेशन कराकर पटना लौटे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कहा- सबकुछ ठीक है

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने दोनों आंखों का सफल ऑपरेशन करवाने के बाद आज पटना वापस लौट आए हैं.  पटना लौटने पर उन्होंने मीडिया से थोड़ी बहुत बातचीत की . सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सब कुछ ठीक है और डॉक्टरों ने उन्हें घर जाने की सलाह दी थी जिसके बाद वह वापस आ गए हैं. इस दौरान सीएम की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें वह आंखों पर काला चश्मा लगाए नजर आए हैं.

उल्लेखनीय है कि एम्स में उनकी आंखों का इलाज चल रहा था. सीएम नीतीश कुमार 22 जून की देर शाम को पटना से दिल्ली पहुंचे थे. 23 जून को वह आंखों की जांच एम्स में करवी थी. जहां उन्होंने अपने आंखों का सर्जरी करवाया था. आज वह दिल्ली से पटना लौट रहे हैं.

बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को एक बार फिर नई दिल्‍ली स्थित एम्स पहुंचे थे.  एम्स के डा. राजेंद्र प्रसाद नेत्र विज्ञान केंद्र में उनकी दूसरी आंख की सर्जरी हुई थी. उन्हें मोतियाबिंद की परेशानी थी. मोतियाबिंद की स’र्जरी के कुछ देर बात उन्हें एम्स से छुट्टी दे दी गई थी. 

Input : LiveCities

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.