BIHARBreaking NewsSTATE

ब्रेकिंग : समाजसेवी महिला आशा देवी के नि’धन पर शो’क की लहर

Repoted by Deepak

औराई। ग्रामीण स्तर पर समाज सेवी के रूप में प्रसिद्ध रहीं आशा देवी (70) का नि’धन हो गया है। उन्होंने अपनी अंतिम सांस हनुमान नगर गांव आवास पर ली।वे पिछले छह महीने से बीमारी से लड़ रहीं थीं। वह किसान विनोद राय पत्नी थी। उनके निधन पर धरहरवा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया और प्रभु से उनकी आत्म शांति की कामना की।महिला समाजसेवी आशा देवी के “नि’धन पर विभिन्न लोगों ने शोक जताया है। वह लंबे वक्त से सामाजिक कार्यों को संचालित,समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य कर रही थी। उन्होंने पर्यावरण को बचाने के लिए स्वच्छता व पौंधरोपण अभियान चलाया था।पुत्र वैजु राय, गुड्डू कुमार और अखिलेश कुमार ने बताया कि मां का नि’धन शुक्रवार रात्रि 8 बजे हो गया। वह धर्म कर्म के अलावा सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेती थी। उनके निधन पर कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है।बड़े पुत्र वैजु ने मु’ख्गिन दी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.