मुजफ्फरपुर : आज बिहार छात्र संघ की बैठक नीम चौक कार्यालय में जिला अध्यक्ष करण सिंह के नेतृत्व में हुई। मौके पर मंच संचालन प्रदेश प्रभारी निवेश सिंह गढ़वार ने किया ।
बैठक के दौरान छात्र – छात्राओं के सामने विश्वविद्यालय में आ रही समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष करण सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय के विभिन्न मुद्दो को लेकर बहुत जल्द बिहार छात्र संघ विश्विद्यालय पहुंचेगी और अपनी बात विश्विद्यालय प्रशाशन से मनवायेगी । साथ ही साथ यह निर्णय लिया गया की सभी कॉलेज एवं प्रखंड में कल से सदस्यता अभियान चलाई जाएगी।
मौके पर प्रदेश प्रभारी निवेश सिंह गढ़वार, जिला अध्यक्ष करण सिंह, जिला उपाध्यक्ष निहाल सिंह, आई टी सेल अध्यक्ष मयंक राज, कार्य समिति अध्यक्ष आदित्य झा, कोषाध्यक्ष राहुल पांडे, महानगर सचिव आदित्य सिंह, अंकेश सिंह उर्फ रोहित, पारू प्रखंड अध्यक्ष सौरव कुमार, सरैया प्रखंड अध्यक्ष प्रिंस राज, जयमनी रत्नम , छोटे लाल एवं अनेक सदस्य मौजूद थे।






Leave a Reply