सीएम (CM) और डिप्टी सीएम (Deputy CM) के बाद अब अन्य बड़े चेहरे भी इलेक्ट्रिक कार की सवारी करेंगे. सोमवार को पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने कहा कि बिहार सरकार ने यह निर्णय लिया है कि 10 इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) खरीदेगी. मोदी ने कहा कि बिहार में अभी तक सीएम और डिप्टी सीएम के लिए ही इलेक्ट्रिक कार थी लेकिन अब विधान सभा के अध्यक्ष, विधान परिषद के सभापति, मुख्य सचिव, डीजीपी और कुछे मंत्रियों को भी इलेक्ट्रिक कार दी जाएगी. इन इलेक्ट्रिक कारों के लिए चार्जर सेंटर भी बनाया जाएगा.सोमवार को पटना में तीन नये वायु गुणवत्ता प्रबोधन केंद्र की शुरूआत हो गई.

डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने इसका इको पार्क से उद्घाटन किया साथ ही 15 दिनों में दानापुर और पटना सिटी केंद्र शुरू होने की भी बात कही. सुशील मोदी ने कहा कि पटना में 15 साल से पुरानी गाड़ियां नही चलेगी. उन्होंने कहा कि बिहार के सभी तालाब, नहर, पइन, कुंआं को चिन्हित कर लिया गया है उन्हें अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है.मोदी ने कहा कि वायु प्रदूषण को लेकर बिहार सरकार गम्भीर है. जब भी देश के प्रदूषण की बात होती है तो पटना का नाम टॉप में रहता है इसको लेकर ही पटना के इको पार्क में वायु गुणवत्ता जांच केंद्र का उद्घाटन किया गया. यहीं से डिप्टी सीएम ने रिमोट से वायु गुणवत्ता जांच केंद्र के दो केंद्रों का उद्घाटन किया. दूसरे केंद्र के रूप में पटना के एसकेएम हॉल और बीआईटी मेसरा में केंद्र का उद्घाटन किया गया जो आज से पटना की हवा तो मॉनिटर कर रहा है. सुशील मोदी ने बताया कि 15 दिनों में दानापुर और पटना सिटी केंद्र शुरू हो जाएगी. इसके अलावा गया, मुजफ्फरपुर औऱ हाजीपुर में केंद्र की स्थापना की जाएगी.

बिहार सरकार ने सभी जिलों में एयर क्वालिटी इंडेक्स स्टेशन लगाने वाली है. ताकि पूरे बिहार डाटा तैयार किया जा सके. वही सरकार ने कुछ कड़े कदम भी उठाए है. जिसमे नगर निगम अपने कचरे को बिना ढके ना ढोये. कंट्रक्शन कम्पनियां भी अपने मेटेरियल ढक कर कही ले जाये. 15 साल पुरानी गाड़ियां नही चलेगी. पटना शहर में 2021 से ऑटो को सीएनजी कराना अनिवार्य होगा. बिहार के डिप्टी सीएम और वन पर्यावरण मंत्री सुशील मोदी ने साफ कहा कि नियम तो’ड़ने वालों पर क’ड़ी का’र्रवाई होगी.




Leave a Reply