BIHARBreaking NewsCRIMESTATE

HDFC Bank Robbery: बिहार की सबसे बड़ी बैंक लू’ट में सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग, लू’ट के 60 लाख रुपये ब’रामद

हाजीपुर में एचडीएफसी बैंक से एक करोड़ 19 लाख 60 हजार रुपए लू’ट मामले में एसआईटी की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लू’ट की राशि में से एसआईटी की टीम ने 60 लाख से ज्यादा रुपये बरामद कर लिए हैं। रुपये की बरामदगी मुजफ्फरपुर से की गई है। यहां से मां- बेटे के साथ समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर से कई लोगों को पुलिस दबोचा है। वैशाली एसपी मनीष के नेतृत्व में समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में छापेमा’री चल रही थी।

बताया जाता है कि पुलिस को मुजफ्फरपुर जेल और लूटकांड के सीसीटीवी फुटेज से कई सूत्र मिले थे। जिसके आधार पर एसआईटी की टीम ने मुजफ्फरपुर के सकरा में अपराधियों को पकड़ने के लिए सारी ताकत झोंक दी। यहां के साथ मुजफ्फरपुर के दूसरे स्थान से लूट की राशि बरामद की गई। इस कार्रवाई में पटना एसटीएफ के साथ समस्तीपुर, वैशाली और मुजफ्फरपुर पुलिस शामिल थी। पुलिस सूत्र बताते हैं कि मुजफ्फरपुर जिले से ही देर रात में एसआईटी ने कुछ रुपये बरामद कर लिये थे। यहां से पुलिस को कुछ और जानकारी हासिल हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने अहले सुबह सकरा में छापेमारी की, यहां से पुलिस ने रुपये से भरा एक बक्सा बरामद किया और मां- बेटे को पकड़ा। रुपये से भरे बक्से में कितने रुपये थे, ये बताने को कोई तैयार नहीं है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि लूट की राशि में से आधे से ज्यादा रकम पुलिस ने बरामद कर ली है। इसके अलावा कुछ रुपए बिहार के बाहर से भी पुलिस ने बरामद किए हैं।

वैशाली एसपी संभाले हैं ऑपरेशन की कमान
इतनी बड़ी लूट के बाद एसआईटी की टीम की कार्रवाई काफी संवेदनशील मानी जा रही है, जिसके कारण कोई भी पुलिस पदाधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। वैशाली एसपी मनीष पूरे ऑपरेशन की कमान संभाले हुए हैं। बुधवार के दिनभर एसपी समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में रहे और कार्रवाई को लीड किया।

गुरुवार को पुलिस जानकारी दे सकती है
 सूत्र बताते हैं कि बरामद राशि बढ़ भी सकती है, क्योंकि बुधवार के दिन भी छापेमारी चल रही है। बताया जाता है कि मामले के संबंध में गुरुवार को पुलिस जानकारी देगी। मालूम हो कि मालूम हो कि हाजीपुर- महनार मुख्य मार्ग पर जढुआ के नजदीक पांच की संख्या में अपराधी एचडीएफसी बैंक में घुसे थे और बड़े आराम से एक करोड़ 19 लाख 60 हजार रुपये लूट कर भाग निकले थे। जिसके बाद एसपी ने एक एसआईटी का गठन किया था। लूट कांड की सीसीटीवी के आधार पर पुलिस मामले के उद्भेदन में जुटी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.