BIHARBreaking NewsPATNASTATE

राजधानी पटना में नहीं होगा जलजमाव! डिप्टी सीएम तारकिशोर ने संप हाउसों का किया निरीक्षण

पिछले साल राजधानीवासियों को बड़े जलजमाव के संकट का सामना करना पड़ा था.जलजमाव में पटना के कई वीवीआईपी इलाके भी डूब गये थे इस दौरान बिहार सरकार के खासी फजीहत भी हुई थी. पटना के ‘जलसंकट’ के दोषी बड़े-बड़े अधिकारी नप गये थे . लेकिन इस साल राजधानीवासियों को जलजमाव का सामना नहीं करना पड़ेगा. पटना में जलजमाव नहीं हो, इसके लिए खुद डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद ने जिम्मेदारी संभाल ली है. गुरुवार सुबह से ही राजधानी पटना के तमाम संप हाउसों की मौजूदा स्थिति का जायजा ले रहे हैं और पानी निकासी को लेकर जरुरी दिशा निर्देश देते नजर आए. उनके साथ बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन,मेयर सीता साहू भी नजर आए.

तारकिशोर प्रसाद गुरुवार को सबसे पहले जीरो माइल स्थित पहाड़ी संप हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने पानी निकासी को लेकर यहां की व्यवस्था का निरीक्षण किया और वास्तुस्थिति की जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों के साथ बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन,मेयर सीता साहू मौजूद रही.

आपको बता दें कि बिहार के सभी जिलों में बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों यानी 18 जून तक राज्य के 11 जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। 13 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और अन्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Input : LiveCities

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.