BIHARBreaking NewsSTATE

पटना पुलिस की बड़ी का’र्रवाई, एंबुलेंस में पकड़ाया श’राब, दो त’स्कर गि’रफ्तार

श’राब त’स्कर पड़ोसी राज्य से शरा’ब लाने के लिए कई तरह के हथ’कंडे अपना रहे हैं. पुलिस से बचने के लिए तस्करों ने श’राब की डिलीवरी के लिए अब एंबुलेंस का सहारा ले रहे हैं. ताजा मामला जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र का है. यहां पुलिस ने एंबुलेंस से 108 कार्टन विदेशी शराब जब्त किया.

बिहार में शराब बंदी के बावजूद शराब तस्कर धड़ल्ले से शराब बेच रहे हैं. वहीं, पुलिस तस्कर पर नकेल कसने के लिए आए दिन छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब जब्त कर रही है. ताजा मामला जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के एनएच-30 स्थित टॉलप्लाजा के पास की है. यहां पुलिस ने बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर एंबुलेंस में छापेमारी की. इस दौरान एंबुलेंस से 108 कार्टन विदेशी शराब जब्त किया. इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है. साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

पुलिस ने बताया कि यह शराब झारखंड के बोकारो से पटना आने की गुप्त सूचना मिली थी. इस सूचना के आधार पर पुलिस ने बीती रात एनएच-30 स्थित टॉलप्लाजा के पास छापेमारी की. इस दौरान बोकारो से आ रही सायरन देते एंबुलेंस को रोका गया और पूरे एंबुलेंस की तलाशी ली गई. जहां एंबुलेंस से 108 कार्टन विदेशी शराब को बरामद किया गया. साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.