KISHANGANJ : गत 01 जून की संध्या करीब 06:00 बजे छत्तरगाछ के भोटाथाना जाने वाली पक्की सड़क पर अ’पराधियों द्वारा छत्तरगाछ बाजार से अपनी दुकान बंद करके मुख्तार आलम घर जा रहे थे कि 05-06 अपराधकर्मियों द्वारा उनके बैग, जिसमें कुछ सोना-चाँदी के जेवर थे, को लेकर भाग गये। इस घ’टना के पूर्व दिनांक-08.05.2021 को सी०एस ० पी० संचालक से लू’ट की घ’टना तथा पोठिया थाना में पाँच दिन पूर्व 43 हजार की छिनतई हुई थी। लगातार हो रही छिनतई की घटनाओं को पुलिस अधीक्षक ने गं’भीरता से लेते हुये इसके उद्भेदन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, किशनगंज के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। उक्त टीम में थानाध्यक्ष पहाड़कटटा, पोठिया, छत्तरगाछ, अर्राबाड़ी, कोचाधामन एवं तकनिकी शाखा के कर्मी शामिल थे। उक्त टीम को दिनांक-12.06.2021 की देर संध्या गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधकर्मी कुसयारबाड़ी स्थित चाय बागान के टूटे हुये मकान में जमा होकर कहीं बड़ी घ’टना कारित करने हेतु योजना बना रहें हैं। इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को देते हुये उक्त स्थल की घेराबंदी की गई जहाँ पर छः अप’राधकर्मियों को पकड़ा गया तथा कुछ अप’राधी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। पकड़ाये अप’राधकर्मियों से नाम-पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम 01. मुकद्दर 02. सरफराज 03 . जावेद 04. तौसिफ 05. सोनु एवं 06. मुबारक बतलाया गया। छापामारी टीम द्वारा जब तलाशी ली गई तो मुकद्दर के पास से 01 देशी कट्टा एवं 01 जिंदा कारतुस, सरफराज के पास से 01 देशी कटटा एवं 01 जिन्दा कारतुस, जावेद के पास से 01 चाकू एवं मोबाईल, सोनु के पास से 01 फाईटर, तौसिफ एवं मुबारक के पास से 01-01 चाकू बरामद किया गया है। इस संबंध पहाडकट्टा थाना कांड संख्या-61/21, दिनांक-13.06.2021, धारा -399/402/413/414 भा0द0वि0 25(1- B)A/26(ii)/35 आर्स एक्ट दर्ज किया गया। इस कांड के उपरोक्त अभियुक्त पूर्व के कांडों यथा पहाडकट्टा (अर्राबाड़ी) थाना कांड सं0-44 / 21, पहाडकट्टा (छत्तरगाछ कैम्प) थाना कांड सं0-19 / 21 एवं 56/19 तथा पोठिया थाना कांड सं0-111/21 में वांछित थे। उक्त टीम द्वारा पकड़ाये अपराधकर्मियों से पूछताछ करने पर सरफराज ने दिनांक-01.06.2021 की संध्या छत्तरगाछ से भोटाथाना जाने वाली सड़क पर छत्तरगाछ के सोना-चाँदी दुकानदार मुख्तार आलम से लूटपाट की घटना के बारे में विस्तृत रूप से बताया। उसने बताया कि मुख्तार आलम जैसे ही अपनी दुकान बंद कर घर जाने के लिये बाईक पर सवार हुआ तो इसकी सूचना पूर्व से भोटाथाना जाने वाली सड़क पर घात लगाये बैठे अपने साथियों को दी। जैसे ही मुख्तार भोटाथाना जाने वाली सड़क पर पहुँचा कि इनके साथियों के द्वारा मुख्तार के चेहरे पर मिर्च का पाउडर फेंककर जेवरात वाला बैग छीनकर इस्लामपुर की और भाग गये। रास्ते में पब्लिक को डराने के लिये फायर भी किये। इस्लामपुर में लूटे गये जेवर का बँटवारा किया गया। इनकी निशानदेही पर सरफराज के घर में इनके हिस्से का चाँदी का कुछ जेवर बरामद किया गया। इस घटना में शामिल मुकद्दर एवं मुबारक के अतिरिक्त तीन अप’राधकर्मी बंगाल के थे। मुकद्दर एवं मुबारक से पूछताछ के क्रम में तीनों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुये लू’ट के जेवरात को अपने घर पर रखने की बात बताई । इन दोनों के निशानदेही पर इनके घर से लूटे गये चाँदी के कुछ जेवरात बरामद किया गया। पूछताछ के क्रम में मुकद्दर ने बताया की ये कुछ जेवरात को बेचकर 15 हजार रूपये की गाय खरीद लिये है, जो झिनाखोर में रह रही इनकी मौसी के पास है जिसे बरामद किया गया। पूछने पर बताये की लूट की चाँदी करीब एक से सवा किलो एवं दो से तीन भर सोना था। सरफराज से पूछने पर बताया कि दिनांक-08.05.2021 को अर्राबाड़ी के आमगाछी में सी०एस0पी० संचालक से हुये लूट की घटना में ये एवं इनके साथी 01 तौसिफ 02 मुकददर 03 जावेद एवं एक अन्य साथी शामिल थे। ये लोग सी०एस० पी० संचालक नकिब आलम की रेकी पिछले कई दिनों से कर रहे थे। जैसे ही नकिब ए0टी0एम0 से पैसा निकालकर बाईक से अपने घर की तरफ बढ़े कि आमबाड़ी के पास धक्का मारकर पैसा वाला बैंग छीनकर फरार हो गये एवं जब लूटे गये रूपये की गिनती किये तो कुल 01 लाख 13 हजार रूपये थे। जो इनके साथियों में बँटवारा किया गया। तत्पश्चात तौसिफ एवं मुकद्दर से पूछताछ की गई तो इनलोगों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुये तौसिफ के निशानदेही पर लूट की रकम में से करीब 17,985 रूपया एवं घटना में प्रयुक्त बाईक बरामद किया गया । पूछताछ के क्रम में जावेद ने बताया की इस महीने के शुरू में किचकिचीपाड़ा में 43,000 रूपये छिनतई की घटना इनके एवं इनके साथी सोनू तथा अन्य सहयोगियों के द्वारा किया गया। इस घटना के सफल उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक, किशनगंज द्वारा पूरी टीम को पुस्कृत किया जायेगा।
गिरफ्तारी:-
- सरफराज आलम
- मुकद्दर आलम
- जावेद
- तौशिफ
- मुबारक
- सोनू
बरामदगी:-
02 देशी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस, लगभग 750 ग्राम चांदी का जेवर, 17,985 रुपये, 03 मोटरसाइकिल, एक फाइटर, 03 चाकू, 6 मोबाइल एवं 01 गाय तथा उसका बछड़ा तथा 01 पॉकेट मिर्च पाउडर
छापेमारी दल में शामिल सदस्य:-
मो0 अनवर जावेद अंसारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, किशनगंज,पु0अ0नि0 आरिज एहकाम, थानाध्यक्ष, पहाड़कट्टा, पु0अ0नि0 कुंदन कुमार, थानाध्यक्ष, पोठिया,पु0अ0नि0 सुमन कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, कोचाधामन, पु0अ0नि0 परवेज आलम, ओ0पी0 प्रभारी, अर्राबाड़ी, पु0अ0नि0 सरोज कुमार, कैम्प प्रभारी छतरगाछ, सिपाही प्रमोद कुमार एवं सिपाही सुमित कुमार दोनों तकनीकी शाखा






Leave a Reply