BIHARBreaking NewsSTATE

ब्रेकिंग : गायघाट में राजद विधायक ने किया नदी के कटाव स्थल का निरीक्षण, ग्रामीणों ने कहा- इस बार नदी में समाएगा पूरा गांव

Repoted by Deepak

गायघाट । प्रखंड के जमालपुर कोदई पंचायत अंतर्गत गोसाईटोल गांव में बागमती नदी सुरक्षा तटबंध के कटाव स्थल का विधायक निरंजन राय ने निरीक्षण किया। विधायक ने कटाव स्थल पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने शीघ्र कटाव रोकने को लेकर निर्माण करवाने व क्षतिग्रस्त तटबंध की मरम्मति कराने के लिए विधायक से आग्रह किया। ग्रामीणों ने कहा कि गोसाईटोल गांव में तटबंध पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। अगर तटबंध की मरम्मति नहीं कराया गया हो इस बार के बाढ़ में पूरा गांव नदी में समां जाएगा। इसे देखते हुए उक्त जगह पर कटाव की मरम्मत बनाने की बहुत आवश्यकता है। अन्यथा आने वाले समय मे गांव पूरी तरह तबाह होकर नदी में समां जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि बागमती नदी का तटबंध कई जगहों पर क्षतिग्रस्त है।

वहीं विधायक निरंजन राय ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत पर वे बाढ़ की पूर्व तैयारी के तहत बागमती नदी के तटबंध का निरीक्षण किया है। आने वाले समय मे स्थिति भयावह हो सकती है। इसलिए तटबंध की मरम्मति बहुत ही आवश्यक है।ग्रामीणों ने इसको लेकर जल संसाधन विभाग के मंत्री संजय झा व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ध्यान आकृष्ट कराने का मांग विधायक से की है। मौके पर राजद के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार राय, अरविंद राय, स्थानीय मुखिया समेत अन्य लोग भी मौजूद थे

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.