Breaking NewsJAMMU & KASHMIR

जम्मू को श्रीनगर से जोड़ने वाली नई सुरंग होने जा रही है तैयार, 5 बातें जो आपको जाननी चाहिए

नई दिल्ली. दक्षिण कश्मीर में बनिहाल और काजीगुंड के बीच ऑल वैदर चालू रहने वाली 8.5 किलोमीटर लंबी सुरंग अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है, जिसे जल्दी ही आम नागरिकों के खोल दिया जायेगा. इस ऑल वैदर सुरंग को बनाने में लगभग 2,100 करोड़ रुपए की लागत आई है, जिससे जम्मू और कश्मीर के बीच का फांसला 16 किलोमीटर तक कम हो जायेगा. ये पांच बातें आपको इस सुरंग के बारे में जाननी चाहिए .

ये जम्मू और कश्मीर को जोड़ेगी – इस सुरंग को जम्मू और कश्मीर के बीच बेहतर कनेक्टिविटी के लिए बनाया गया है. ये सुरंग दक्षिण कश्मीर में बनिहाल और काजीगुंड को जोड़ेगी. इस सुरंग के खुल जाने के बाद लैंडस्लाइड्स और सर्दियों में गिरने वाली बर्फ की समस्याओं के छुटकारा मिल जायेगा. यह सुरंग राष्ट्रीय राजमार्ग पर सबसे कठिन इलाके को बायपास कर देगी.

BOT आधार पर बनी है सुरंग – सुरंग को बिल्ड, ऑपरेट और ट्रांसफर (बीओटी) के आधार पर बनाया गया है. यातायात को आराम दायक बनाने के लिए इस सुरंग में कई उपकरण लगाएं गए हैं, इसमें 124 जेट पंखे, 234 सीसीटीवी आधुनिक कैमरे और फायरफाइटिंग सिस्टम को शामिल किया गया है. आपातकालीन स्तिथि में बाहर निकलने के लिए सुरंग के अंदर हर 500 मीटर पर कॉरिडोर पर 2 ट्यूब दी गई हैं.


2,100 करोड़ का आएगा खर्च – 8.5 किलोमीटर इस आल वैदर सुरंग को बनाने में लगभग 2,100 का खर्च का अनुमान है. इस सुरंग का निर्माण 2011 से शुरू हो गया था, जिसे कई बार लैंडस्लाइड्स और अन्य कारणों के चलते रोकना पड़ा.

जवाहर टनल से 400 मीटर नीचे है सुरंग – नई सुरंग जवाहर टनल से करीब 400 मीटर नीचे है. नई सुरंग की औसत ऊंचाई 1790 मीटर है, जबकि जवाहर टनल के पास राजमार्ग की ऊंचाई समुद्र तल से 2,194 मीटर है. 

1-1.5 घंटे की होगी बचत – नई सुरंग 270 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पर बनी है. यह सुरंग जम्मू और श्रीनगर के बीच की दूरी को लगभग 16 किमी और यात्रा के समय को 1-1.5 घंटे तक कम करने में मदद करेगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.