Breaking NewsMAHARASHTRA

सड़क पर खड़ी कार… देखते ही देखते जमीन में समा गई! लोग बोले OMG

मुंबई. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कार चंद सेकेंडों के भीतर जमीन समा जाती है. मामला मुंबई के घाटकोपर इलाके का है. दरअसल वीडियो में दिख रहा है कि कार के साथ कई अन्य कारें भी खड़ी दिख रही हैं, लेकिन एक कार अचानक से अगले हिस्से की ओर से जमीन से धंसना शुरू हो जाती है और देखते ही देखते गड्ढे (Sinkhole) में पूरा समा जाती है.

घटनास्थल को देखकर ऐसा लगता है कि सड़क किनारे जमीन के नीचे गड्ढा था, जो बारिश के बाद खुल गया और जमीन कमजोर पड़ने की वजह से सतह पर खड़ी कार जमीन में समा गई. मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने कहा, “घटनास्थल पर पहले कुआं था. कुछ लोगों ने उस कुएं को कंक्रीट से ढंक दिया और कार पार्क करने लगे. कार के जमीन में समाने का मामला बारिश होने की वजह से जमीन धंसने के चलते हुआ है. मामले में कोई हताहत नहीं हुआ है.”

बता दें कि बीते दिनों मुंबई और आसपास के उपनगरीय इलाकों में तेज हवाओं और बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश हुई जिससे कई स्थानों पर सड़कों और ट्रेन की पटरियों पर जलभराव हो गया तथा ट्रेन और बस सेवा बाधित हुई.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.