BIHARBreaking NewsCRIMESTATE

बिग ब्रेकिंग : हाजीपुर में बैंक लू’ट की बड़ी वा’रदात, HDFC से एक करोड़ ले गए लू’टेरे

VAISHALI : हाजीपुर के जलवा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एचडीएफसी बैंक मैं अप”राधियों ने लू’ट की बड़ी वार”दात को अंजाम दिया है। एचडीएफसी की शाखा से तकरीबन एक करोड़ रुपये की लूट हुई है।

अपराधियों ने बैंक लूट की वार’दात को अंजाम दिया जब सुबह 10 बजे के करीब बैंक खुला था। बैंक कर्मी जैसे ही बैंक में पहुंचे अपराधी बैंक के अंदर घुस आए और लूट की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि अब तक आधिकारिक तौर पर यह कंफर्म नहीं हो पाया है कि लूट की रकम कितनी है लेकिन शुरुआती खबरों के मुताबिक यह तकरीबन एक करोड़ रुपए बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद तत्काल पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और छानबीन शुरू कर दी है।

शुरुआती छानबीन के बाद पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि बैंक से एक करोड़ 19 लाख रुपए की रकम लूटी गई है। हाल के दिनों में बिहार के किसी बैंक में लूट की यह सबसे बड़ी वारदात है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.