नई दिल्ली. दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के पिता कृष्ण किशोर सिंह की एक अहम याचिका को खारिज कर दिया है. सुशांत के पिता ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर करते हुए मांग की थी कि सुशांत की लाइफ पर बनने वाली फिल्मों और उसकी जिंदगी पर आधारित विभिन्न प्रस्तावित प्रोजेक्ट पर रोक लगाई जाए.
सुशांत के पिता कृष्ण किशोर सिंह ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर करके उनके बेटे की लाइफ पर बन रही फिल्म या फिर किसी भी अन्य फिल्म में उसके नाम या उससे मिलते-जुलते पात्रों का इस्तेमाल करने पर रोक लगाने की मांग की थी. इस दौरान उन्होंने अपनी याचिका में सुशांत सिंह राजपूत की लाइफ पर बन रही फिल्मों ‘न्याय: द जस्टिस’, ‘सुसाइड ऑर मर्ड’र : ए स्टार वाज लॉस्ट’, ‘शशांक’ और एक अनाम फिल्म का भी जिक्र किया था.बात दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून, 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्मह’त्या कर ली थी. इसके बाद उनके इस मर्डर की जांच मुंबई पुलिस से होते हुए एनसीबी और सीबीआई तक पहुंच गई.
सुशांत की मौत के बाद उनके पिता ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया था. इसके बाद रिया को पुलिस हिरासत में लिया गया था. उन्हें कई दिनों तक जेल में रहने के बाद जमानत मिली थी. इस मामले को ड्रग्स के एंगल से भी जांचा जा रहा है.





Comment here