BIHARBreaking NewsSTATE

बांका ब्ला’स्ट पर गरमाये BJP विधायक, कहा- मस्जिद-मदरसों में दी जाती है आ’तंकवाद की शिक्षा

पटना. बांका के मदरसे में हुए विस्फोट (Banka Madarsa Blast) को लेकर बिहार की सियासत गर्म हो गई है. इस घटना को लेकर सभी सियासी पार्टियां जांच की मांग कर रही हैं, वहीं बिस्फी से बीजेपी के विधायक हरि भूषण ठाकुर (BJP MLA Hari Bhsushan Thakur) ने इस मामले पर विवादित बयान देकर राजनीतिक सरगर्मी और बढ़ा दी है. हरि भूषण ठाकुर बचौल ने मस्जिद और मदरसों पर सवाल उठाते हुए कहा कि इन जगहों पर सिर्फ आतंकवाद की शिक्षा दी जाती है. बीजेपी विधायक ने कहा कि जिस तरह से बांका के मदरसे में ब्लास्ट हुआ है, उससे यह बात साबित होती है.

विधायक ने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और सरकार से इस पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है. हरि भूषण ठाकुर बचौल ने अपने बयान में यहां तक कहा है कि मदरसों में दलित और पिछड़े वर्ग के लोगों को प्रताड़ित करने की शिक्षा दी जाती है. उन्होंने कहा कि मदरसों में यह पाठ पढ़ाया जाता है कि कमजोर वर्ग को इतना परेशान करो कि वह इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए मजबूर हो जाए. उन्होंने बिहार के किशनगंज, दरभंगा, जमुई और गोपालगंज की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि दलित वर्ग पर मुस्लिम समुदाय द्वारा जिस तरह से प्रताड़ना की खबरें आ रही हैं, उससे यह साबित होता है यह सबकुछ सोची-समझी साजिश के तहत हो रहा है.‘मदरसा से पढ़कर कहां बना कोई इंजीनियर’

भाजपा विधायक ने कहा की मदरसा की शिक्षा से आज तक कोई डॉक्टर, इंजीनियर नहीं बना है. हरि भूषण ठाकुर ने बिहार सरकार से बिहार के सभी मस्जिद और मदरसों की जांच कराने की मांग की है. साथ ही कहा कि सभी मदरसों की जांच हो और उन्हें बंद किया जाए.

पहले भी देते रहे हैं विवादित बयान

भाजपा विधायक हरि भूषण ठाकुर इस तरह के विवादित बयान देने के लिए जाने जाते हैं. अल्पसंख्यकों को लेकर इससे पहले भी इनके कई बयान सामने आ चुके हैं. ऐसे में बांका की इस घटना के बाद एक बार फिर हरि भूषण ठाकुर ने एक बार फिर से सियासी रूप से संवेदनशील बयान दिया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.