BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

बड़ी खबर : मुजफ्फरपुर SKMCH में उड़ी नियमों की ध’ज्जियां, तेजप्रताप यादव और उनके समर्थकों ने दिखाया कोरोना गॉइडलाइन को ठेंगा

एक तरफ कोरोना को लेकर कई बड़े एहतियात बरते जा रहे हैं तो दूसरी ओर राजनेता ही लॉकडाउन और सामाजिक दूरी नियमों की धज्जियां उड़ाने में जुट गए हैं. इसका ताजा उदाहरण मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में देखने को मिला.

यहां भारी संख्या में समर्थकों के साथ दौरे पर पहुंचे तेज प्रताप यादव ने सरकार के उन नियमों को पांव तले रौंदा, जो कोरोना संक्रमण से बचाव की दिशा में तय किए गए हैं. भारी भीड़ के बीच सामजिक दूरी की धज्जियां उड़ीं. बहुतेरे लोगों ने मास्क लगाना भी उचित नहीं समझा. अस्पताल परिसर में काफी देर तक अराजकता का माहौल कायम हो गया.

कोरोना संक्रमण से मुक्ति की दिशा में लगातार अभियान चलाया जा रहा है. एक तरफ सामाजिक दूरी, मास्क इस्तेमाल नियमों के अनुपालन के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है तो दूसरी ओर सरकार टीकाकरण अभियान को भी युद्धस्तर पर छेड़े हुए है. लॉकडाउन में ढील तो जरूर दी गई है लेकिन कोरोना राज्य से पूरी तरह चला गया, सरकार भी इसे मानने के लिए तैयार नहीं है. इसकी वजह से अभी भी लोगों के लिए एहतियात बरतने के निर्देश  हैं. लेकिन मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में बुधवार को उन निर्देशों को पूर्व मंत्री और उनके समर्थकों ने मानो रौंद कर छोड़ दिया.

Input : LiveCities

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.