Breaking NewsENTERTAINMENT/FILMWEST BENGAL

‘नुसरत जहां हैं प्रेग्नेंट, बेखबर हैं पति निखिल जैन’- वायरल हो रहा है तसलीमा नसरीन का पोस्ट

मुंबई. एक्ट्रेस से नेता बनीं त्रृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद नुसरत जहां (Nusrat Jahan) और उनके पति निखिल जैन (Nikhil Jain) के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रह है. खबर है कि नुसरत जहां गुड न्यूज देने वाली हैं. इन दिनों वह प्रेग्नेंट (Nusrat jahan pregnancy) हैं. लेकिन उनके पति इस खबर से बेखबर हैं, जिसकी वजह से अब उनकी प्रेग्नेंसी की खबर पर सवाल उठाए जा रहे हैं. खबरें हैं कि नुसरत का एक्टर यश दासगुप्ता के साथ अफेयर चल रहा है, जिसकी वजह से दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है. अब इस मामले के को लेकर बांग्लादेश की विवादास्पद लेखिका तसलीमा नसरीन (Taslima Nasreen) का एक पोस्ट सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी राय साझा की है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नुसरत जहां (Nusrat Jahan) पिछले साल के आखिर से पति के साथ नहीं रह रही हैं. वह निखिल का फ्लैट छोड़कर बालीगंज स्थित अपने घर लौट गई थीं. ऐसी खबरों को सुनने के बाद तसलीमा नसरीन ने नुसरत जहां को सलाह दी है कि उन्हें अपने पति से तलाक ले लेना चाहिए.तसलीमा ने अपनी पोस्ट में लिखा- ‘नुसरत की खबर चर्चा में है. वह गर्भवती है. उसके पति निखिल को इस बारे में कुछ नहीं पता. दोनों छह महीने से अलग हैं. लेकिन एक्ट्रेस नुसरत को यश नाम के एक्टर से प्यार है. लोग मान रहे हैं कि बच्चे का पिता यश है निखिल नहीं. खबर है या अफवाह पता नहीं यही हाल रहा तो क्या निखिल और नुसरत का तलाक होना अच्छा नहीं है? चमगादड़ की तरह किसी भी अस्थिर रिश्ते को लटकाने का कोई मतलब नहीं. दोनों पार्टी इससे असुविधा में रहेंगी.’

Nusrat jahan pregnancy, Taslima Nasreen, Taslima Nasreen Advise Nusrat jahan, Nusrat jahan, nikhil jain, yash Dasgupta, Social Media, Taslima Nasreen Post, नुसरत जहां, निखिल जैन, सोशल मीडिया

लेखिका ने आगे लिखा- ‘जब नुसरत और निखिल की शादी हुई तो बहुत अच्छा लगा, वैसी ही खुशी हुई थी जब सृजित और मिथिला की शादी हुई थी. क्योंकि मैं गैर साम्प्रदायिकता में विश्वास रखती हूं. अगर दो धर्मों के लोगों के बीच शादी होती है मैं बहुत स्वाभाविक कारण से खुश हो जाती हूं. जाति धर्म आदि को हटाना है तो विभिन्न जातियों और विभिन्न धर्मों के लोगों को रिश्ते में बंधना होगा. इससे हिंसा दूर हो सकती है. लेकिन किसे पता था कि ऐसी प्यारी जोड़ी ज्यादा दिन खुश नहीं रहेगी!’.

तसलीमा ने आगे लिखा- ‘उस दिन एक तस्वीर में नुसरत को देखा था. वह एंजेलिना जोली की तरह बहुत खूबसूरत दिखती हैं, वह बहुत अच्छा अभिनय भी करती है. निश्चित रूप से वह आत्मनिर्भर है. दरअसल, यदि आप आत्मनिर्भर और जागरूक हैं, यदि आपके पास आत्मविश्वास और आत्मसम्मान है, तो आप अपने बच्चे के संरक्षक बन सकते हैं.’

आपको बता दें कि नुसरत और यश दासगुप्ता के साथ अफेयर की भी खबर है. दोनों कुछ समय पहले साथ में जयपुर व अजमेर शरीफ गए थे, दोनों की तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.