मुजफ्फरपुर : औराई प्रखंड अंतर्गत औराई पूर्वी और उत्तरी क्षेत्र की 16 पंचायतों में पूरी रात बिजली गुल रहने से उमस भरी गर्मी में बिजली उपभोक्ता खासे परेशान रहे। देर रात एक बजे तक लोग हाथ से पंखा हिलाते हुए प्राकृतिक हवा का इंतजार करते रहे, हालाकि वह भी नदारद रही। प्रखंड मुख्यालय समेत रतवारा ,सिमरी, राजखंड, भलुरा, मथुरापुर बुजुर्ग, विशनपुर गोकुल, बभनगामा, नयागाव समेत 16 पंचायत के लोगों ने बिजली विभाग को त्राहिमाम संदेश भेजकर बिजली आपूíत बहाल करने की माग की है। हालाकि सभी मानव बलों के साथ जेई केशव किशन व लाइनमैन मंजर आलम, मो. रिंकू समेत पुरी टीम औराई से रुन्नीसैदपुर क्षेत्र तक खाक छानती रही। विदित हो कि औराई को बिजली आजादी के बाद से अबतक सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर पीएसएस से मिल रही है। कíमयों ने बताया कि सैदपुर क्षेत्र के ठाहर में लखनदेई नदी में बिजली का पोल- तार टूट कर गिर गया, जहा एक पोल से दूसरे पोल की दूरी करीब सौ मीटर है। वहा के लोग अपने खेतों में पोल नहीं लगाने देते हैं जिस कारण बास-बल्ला लगाकर औराई की बिजली किसी तरह आज दोपहर बाद चालू की गई। विदित हो कि औराई क्षेत्र अंतर्गत जो भी बिजली का पोल संबंधित संवेदक द्वारा गाड़ा गया है, कहीं भी गिट्टी, बालू व सीमेंट से उसकी नींव नहीं डाली गई जिस कारण साधारण बारिश व पानी में भी बिजली का पोल गिर जाता है और कई पोल का तार टूटकर बिजली को बाधित कर देता है। जेई केशन किशन ने बताया कि औराई को बिजली सुचारू रूप से संचालन के लिए हरसंभव मानव बल और विद्युत कर्मी तैयार रहते हैं। सुविधा के अभाव में यह परेशानी बनी हुई है। औराई में दो वर्षो से निर्माणाधीण पावर सब स्टेशन के निर्माण कार्य की मंद गति से परेशानी बनी हुई है।





Leave a Reply