BIHARBreaking NewsSTATE

राज्य के कई जे’लों में ताबड़तो’ड़ छापेमा’री, बेऊर से मोबाइल और गांजा तो मोतिहारी से पेन ड्राइव ब’रामद

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शुक्रवार को हुई लॉ एंड ऑर्डर की मीटिंग के बाद आज सुबह से ही सूबे की विभिन्न जेलों में छापेमारीअभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में तड़के राजधानी के बेऊर जेल में भी छापेमारी की गई. जिसमें कैदियों के पास से 5 मोबाइल फोन और गांजे की पुड़िया बरामद की गई. इस छापेमारी से कैदियों में हड़कंप मच गया.

मुजफ्फरपुर के शहीद खुदीराम बोस सेंट्रल जेल में भी एसडीएम और सिटी एसपी के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने छापेमारी की. भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के साथ पूरे जेल परिसर की तलाशी ली गई. छापेमा’री के दौरान जेल परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है.

मोतिहारी सेंट्रल जेल में भी सुबह-सुबह छापेमारी की गई. डीएम और एसपी के संयुक्त आदेश से अधिकारियों की टीम ने मोतिहारी सेंट्रल जेल में छापा मारा. जेल से एक सीम कार्ड और पेन ड्राइव बरामद हुआ है.

छापेमारी दल का नेतृत्व सदर एसडीओ प्रियरंजन राजू और डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता कर रहे थे. टीम में डीसीएलआर और एएसडीओ समेत अनुमंडल के सभी बीडीओ, सीओ के साथ पुलिस बल शामिल थे. एसडीओ प्रियरंजन राजू ने बताया कि छापेमा’री में एक पेन ड्राइव और एक मोबाइल सीम बरामद हुआ है.

Input : Live cities

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.