BIHARBreaking NewsSTATE

Breaking News: बिहार में 7 दिन और बढ़ेगा Lockdown! नियमों में होगा बदलाव

पटना. कोरोना संक्रमण को पूरी तरह से खत्म करने के लिए अब बिहार सरकार (Bihar Government) बड़ा कदम उठाने जा रही है. सूत्रों के अनुसार राज्य में एक बार फिर 7 दिनों के लिए लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाया जा सकता है. सरकार आगामी 8 जून तक लॉकडाउन लगाने के बारे में फैसल कर सकती है. जानकारी के अनुसार इस बात पर अंतिम मुहर कोरोना क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में लगेगी. बताया जा रहा है कि इस बार लगने वाले लॉकडाउन के नियम पूरी तरह से बदले जाएंगे और कई पाबंदियों को हटाया जाएगा. साथ ही कुछ छूट भी आम लोगों को इस दौरान दी जाएगी.

इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों से फीडबैक लिया गया है. साथ ही मंत्रियों और प्रधान सचिवों ने भी लॉकडाउन को बढ़ाने के संबंध में अपने विचार रखे हैं. सरकार का मानना है कि लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने से कोरोना का आंकड़ा शून्य की तरफ किया जा सकता है.

Comments (1)

  1. Sarkar ka ky hai une to salary mil raha hai n aap aadmi ghar bech de ya mar jaye…bs lockdown sarkar ko lga dena hai..
    Lockdown thik hai to loan v maff kre..bank to apna time pr loan amount lega…. public chhore krke loan amount de ga ky………..

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.