BIHARBreaking NewsSTATE

मूसलाधार बारिश की वजह से सोनपुर और हाजीपुर रेलवे ट्रैक धंसा, कई ट्रेनों का परिसंचालन ठप

यास तूफान तो गुजर गया लेकिन झारखंड से लेकर बिहार और यूपी तक बर्बादी के कई निशान छोड़ गया है। मूसलधार बारिश की वजह से सोनपुर और हाजीपुर के बीच रेलवे ट्रैक धंस गया। इससे कई ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है। 

अप लाइन की कई ट्रेनें घंटों के लिए लेट हो गई हैं। छपरा जंक्‍शन पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा है। अपनी-अपनी ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों को काफी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई ट्रेनें चार से पांच घंटे तक की देरी से चल रही हैं। 

जय प्रभा सेतु का किनारा धंसा

यूपी के बलिया जिले के अंतर्गत पड़ने वाले चांद दियर के पास जय प्रभा सेतु का एक किनारा धंसने से बिहार-यूपी का संपर्क भंग हो गया है। पुल में भी दरार पड़ गई है। बुधवार से ही लगातार हो रही बारिश से बलिया और छपरा को जोड़ने वाले जय प्रभा सेतु के यूपी मुहाने पर एप्रोच सड़क धंस गयी, जिसकी वजह से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है।

पुल के किनारे दिख रही दरारें

पुल के किनारे दरारें भी दिख रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि तेज आंधी व  पानी आने पर पुल भी क्षतिग्रस्त हो सकता है। मालूम हो कि करीब एक साल पहले इस पुल की मरम्मत की गई थी। मरम्मत के 6 महीने बाद ही यूपी और बिहार के दोनों मुहाने पर रोड किनारे की सड़क टूटने लगी थी तब से ही पुल पर आवागमन करने वाले और भारी वाहनों को लेकर किसी अनहोनी की आशंका बन रही थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.