BIHARBreaking NewsSTATE

CM नीतीश के गांव कल्याण बिगहा में एक भी कोरोना मरीज नहीं,100 RT-PCR जांच में नहीं निकला कोई पॉजिटिव

पटना/नालंदा. कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने चलंत आरटीपीसीआर वैन की शुरुआत की है. इस वैन के जरिए ग्रामीण इलाकों में भी लोगों की आसानी से जांच की जा सकती है. सीएम नीतीश के निर्देश के बाद RT-PCR वैन अब गांवों में घूमने लगे हैं और सैंपल कलेक्शन कर रहे हैं. इस वैन से जांच की शुरुआत सीएम नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से की गयी और वैन लोगों की कोरोना जांच के लिए उनके पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंची. यहां 100 लोगों की जांच की गई पर जांच में सभी लोग नेगेटिव पाए गए. गांव के लोग सरकार की इस पहल की सराहना कर रहे हैं.

दरअसल कोरोना संक्रमण का प्रकोप शहरों के बाद गांवों में ज्यादा बढ़ा है. जिसे देखते हुए सरकार के द्वारा RTPCR जांच वैन चलाया है. यह वैन  ग्रामीण इलाकों में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने में बड़ा हथियार बन सकता है. इस वैन के जरिये लोगों की जांच तो आसानी से हो ही रही है, उन्हें जांच रिपोर्ट भी 24 घंटे के अंदर मिल जाती है.

इस RTPCR वैन की यह खासियत है कि यह है कि चलता-फिरता लैब है. इसी में लोगों का रजिस्ट्रेशन कराया जाता है फिर सैम्पल कलेक्ट किया जाता है. इसके बाद इस वैन में लगे RNA और RTPCR मशीन द्वारा लोगों के सैम्पल्स की जांच की जाती है और उन्हें जांच रिपोर्ट भी 24 घंटा के अंदर दे दी जाती है. बिहार सरकार की इस पहल की लोग सराहना कर रहे हैं.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.