सावधान ! बिहार पर अगले 3 घंटा बहुत भारी पड़ने वाला है. खासकर इन जिलों में वज्रपात के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. समस्तीपुर,दरभंगा, शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज के कुछ हिस्से में अगले 3 से 4 घंटे में भारी बारिश हो सकती है. साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है.
पूरे बिहार में पिछले 20 घंटे से झमाझम बारिश हो रही है. कई इलाके में बारिश के कारण जलजमाव हो गया है. खुद राजधानी पटना से इससे अछूता नहीं है. पटना के कई इलाके में घूटने भर जलजमाव हो गया है. जलजमाव की शिकायत मिलने पर खुद पटना डीएम चंद्रशेखर सड़कों पर उतरे. जयप्रभा अस्पताल के पास जमा पानी की स्थिति को देखा, और तुरंत नगर निगम को निकासी का आदेश दिया.


शहर के कई मोहल्लों में भारी जल जमाव, बिजली अनापूर्ति आदि समस्याएं उभरकर सामने आईं. डीएम के साथ चल रहे कर्मचारी और अधिकारियों ने मोहल्ला, लोकेशन चिन्हित करके तुरंत राहत कार्य को शुरू कर दिया है. इधर, नगर निगम ने भी मोहल्लों में जल निकासी के लिए अस्थायी मोटर पंप की स्थापना करके राहत कार्य शुरू कर दिया है.
डीएम ने जिले के लोगों को अभी भी बारिश की संभावना जताते हुए सतर्कता बरतने के लिए कहा है. साथ ही विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों को हिदायत दी है कि वह हर समय सजग रहें. किसी भी मोहल्ले से शिकायत आने पर तुरंत राहत कार्य लगाया जाय. इससे पहले गुरुवार-शुक्रवार की रात में तेज हवाओं की वजह से धराशायी हुए विशालकाय वृक्षों को रातों रात ही हटाने का काम मुहिम स्तर छेड़ दिया है.



Leave a Reply