BETIAHBIHARBreaking NewsCRIMESTATE

30 अप्रैल को हुई शादी, आज उठ रही अ’र्थी / बेतिया में घर की ‘लक्ष्मी’ को दहेज के लिए मा’रा; मायके वालों ने लगाया जहर देकर मा’रने का आ’रोप

बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरिवाटिका चौक विद्युत कॉलोनी में दहेज लोभी ससुराल वालों ने नवविवाहिता की जहर देकर ह’त्या कर दी है। घट’ना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने श’व को क’ब्जे में लेकर गुरुवार को पोस्टमा’र्टम कराया, इसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। मृ’तका की पहचान हरीवाटिका चौक विद्युत कॉलोनी निवासी प्रिंस कुमार उर्फ गोलू की पत्नी लक्ष्मी कुमारी उर्फ ओभी (21) के रूप में की गई है।

रिसेप्शन के दिन से ही प्र’ताड़ित किया जाने लगा

लक्ष्मी की शादी पिछले 30 अप्रैल को हरीवाटिका के प्रिंस कुमार से हुई थी। रिसेप्शन के बाद से ही दहेज के लिए ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे, जिसके कारण वह मायके आ गई थी। बाद में सुलह-समझौता के बाद ससुराल वाले उसे बुलाकर घर ले गए थे, जहां षड्यंत्र के तहत जहर देकर उसे मार डाला गया। मामले में लक्ष्मी की मां सुगंधी देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में पति प्रिंस कुमार उर्फ गोलू, प्रिंस के फुफेरा भाई गोपालपुर थाना क्षेत्र के गुलौरा निवासी मनीष कुमार, मनीष कुमार की पत्नी मधु देवी, उसकी बहन निशा कुमारी, ससुर जितेंद्र सिंह व प्रिंस की मामी को आरोपी बनाया गया है। षड्यंत्र के तहत जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मुफस्सिल थानाध्यक्ष उग्रनाथ झा ने बताया कि श’व का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। मृ’तिका के स्वजनों ने जहर देकर ह’त्या करने का आ’रोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.