BIHARBreaking NewsSTATE

तेज हवा और बारिश की च’पेट में आया बिहार / ओडिशा से 140 की रफ्तार से चला यास तूफान की रफ्तार बिहार में हुई 10 किमी प्रति घंटा, फिर भी दिख रहा बड़ा असर, अब तक 4 कि मौ’त

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय यास तूफान की गति बिहार आते आते मध्यम हो गई है। ओडिशा से 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चला तूफान बिहार के तटवर्ती क्षेत्रो में पहुंचते-पहुंचते 55 और मध्य क्षेत्र में 10 किमी की की रफ्तार हो गई। इसके बाद भी तूफान का बड़ा असर दिखाई दे रहा है। पटना सहित राज्य के 10 जिलों में गुरुवार की शाम से तेज हवा के साथ भारी बारिश हो रही है। शुक्रवार को भी राज्य के 38 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट है। पटना सहित बिहार के दस जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना है जबकि शेष 28 जिलों में मध्यम बारिश के साथ हवा के तेज रुख की संभावना है।

बुधवार से ही दिख रहा प्रभाव

शुक्रवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी यास की वजह से मध्यम दर्जे के बारिश के आसार बने हुए हैं। हालांकि बंगाल की खाड़ी में सक्रिय यास का प्रभाव बुधवार से ही बिहार झारखंड उत्तर प्रदेश में दिखाई दे रहा है। पिछले तीन दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं। गुरुवार देर शाम से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है जो शुक्रवार की सुबह भी जारी हैं। मौसम विभाग के मुताबिक यास बिहार में 48 घंटे का प्रभाव रहेगा। शुक्रवार को हवा की रफ्तार 35 से 43 किमी प्रति घंटे रहेगी। इस दौरान राज्य के 10 जिलों तेज हवा के साथ भारी बारिश का अलर्ट है जबकि अन्य जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश होगी।

10 जिलों में 12 घंटे में तेज हवा के साथ बारिश

पटना सहित राज्य के 10 जिलों में तेज हवा से पूरी रात बारिश हुई है। शुक्रवार की सुबह भी इन जिलों में बारिश जारी है। इन जिलों में पश्विमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्ची चंपारण शामिल हैं। गुरुवार की शाम को यहां तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है।

28 जिलों में हवा के वेग के साथ मध्यम बारिश

मौसम विभाग ने राज्य 28 जिलों में मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें गुरुवार की शाम से लेकर शुक्रवार की सुबह तक बारिश जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, समस्तीपुर, बेगूसराय, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, जहानाबाद, गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर, अरवल, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, कटिहार में शुक्रवार को मध्यम बारिश होगी।

तेज हवा के कारण विभिन्न जगहों पर पेड़ गिरने या पेड़ से गिरकर तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं वज्रपात से एक की जान चली गई। वैशाली के जंदाहा के महिसौर में ताड़ का पेड़ गिरने से 10 वर्षीय बालक की जान चली गई। दूसरी तरफ बांका के अमरपुर के लौगांय में सूखे ताड़ का पेड़ गिरने से छह वर्षीय साक्षी कुमारी की मौत हो गई।

इधर गया के गुरुआ में ताड़ के पेड़ से गिरकर 25 साल के युवक की मौत हो गई। वहीं वजीरगंज के पुनावां में 50 वर्ष से अधिक का पुराना पीपल का पेड़ गिरा और दो लोगों की छत को नुकसान पहुंचा है। शेखपुरा जिले में ठनका से एक की मौत हो गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.