BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : माड़ीपुर में आज से खाेदा जाएगा कच्चा नाला / क्लब रोड में 15 तक हर हाल में बनाएं नाला, रेलवे के इंजीनियर काे जेल भेजने की चे’तावनी

रेल लाइन विस्तारीकरण की वजह से अब तक बाधित माड़ीपुर से बीबीगंज तक प्रस्तावित कच्चे नाले की खुदाई शुक्रवार से शुरू हाे जाएगी। साथ ही मिठनपुरा व बेला इलाके को जलजमाव से बचाने के लिए क्लब रोड में एक तरफ का नाला 15 जून तक हर हाल में बना देने का डीएम ने पथ निर्माण विभाग (आरसीडी) काे अल्टीमेटम दिया है। शहर से पानी निकासी को कल्वर्ट आदि की सफाई में सहयाेग नहीं करनेवाले रेलवे के इंजीनियर काे जेल भेजने की चेतावनी दी। शहर काे डूबने से बचाने के उपायाें पर मंथन के लिए गुरुवार काे डीएम ने नगर निगम, बुडको, आरसीडी व रेलवे के अधिकारियाें की उच्चस्तरीय बैठक बुलाई थी।

इस दाैरान उन्हाेंने सख्ती से कहा कि अब किसी हाल में शहर में पानी नहीं लगना चाहिए। इसमें जब रेलवे के इंजीनियराें से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने की बात आई ताे डीएम ने जेल भेजने की चेतावनी दे डाली। इस पर रेलवे के इंजीनियर ने कहा कि एनओसी नहीं रहने पर भी काम कराने में बाधा नहीं आएगी। स्थल पर रेलवे के एक अधिकारी मौजूद रहेंगे।

रामदयालु से कच्ची पक्की के बीच कच्चा नाला बनाने का काम तो शुरू है। नगर आयुक्त ने बालूघाट में अवैध निर्माण ताेड़ने में जिला प्रशासन से मांगा सहयाेग | बैठक में नगर आयुक्त ने दावा किया कि अभी भी बारिश हाेने पर शहर के हर इलाके से अधिकतम 4 घंटे में पानी निकल जाएगा। तकरीबन सभी नालाें की सफाई कर ली गई है। उच्च क्षमता के 2 मोटर पंप उपलब्ध हैं, जो जरूरत पड़ने पर पानी लिफ्ट करने में इस्तेमाल किए जाएंगे। एक और एेसे मोटर पंप की व्यवस्था की जा रही है। उन्हाेंने बालूघाट में अवैध निर्माण तोड़ने में जिला प्रशासन से सहयोग मांगा।

इधर, रेलवे ने नगर निगम से मांगा लाइसेंस शुल्क

जलजमाव काे लेकर नगर निगम व रेलवे के बीच वर्षाें से जारी विवाद फिर बढ़ गया है। कच्ची पक्की से रामदयालु के बीच कच्चा नाला बनाने काे एनओसी मांगने पर रेलवे ने लाइसेंस शुल्क मांग दिया है। उधर, निगम ने माड़ीपुर में भी रेललाइन के समानांतर कच्चा नाला बनाने के लिए एनओसी मांगा है। लेकिन, रेलवे ने अब तक दोनों में किसी के लिए एनओसी नहीं दिया है।

लाइसेंस शुल्क काे लेकर नगर आयुक्त ने कहा- नगर निगम बिहार सरकार की संस्था है। नियमानुकूल जो भी राशि होगी, वह रेलवे को दी जाएगी। कच्चा नाला समय रहते नहीं बना तो फिर जलजमाव की समस्या होगी। विधायक ने कहा- रेलवे का चक्का जाम करेंगे : विधायक विजेंद्र चौधरी का कहना है कि रेलवे की वजह से यदि इस बार शहर डूबा तो रेलवे का हम लोग चक्का जाम कर देंगे। रेलवे अपने कल्वर्ट की सफाई नहीं करा रहा है। जब कच्चा नाला बनाने को एनओसी मांगा गया तो अब पैसे की डिमांड कर रोड़ा अटकाया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.