BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर : कोविड टीकाकरण अब आपके द्वार अभियान का हुआ आगाज

  • ग्रामीण क्षेत्रों में शत-प्रतिशत टीकाकरण का आच्छादन इस अभियान का लक्ष्य
  • 44 वर्ष से ऊपर के लोगों को टीकाकरण से किया जाएगा आच्छादित
  • शुरुआती चरण में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र को दी जाएगी तरजीह
  • 25 टीकाकरण वाहनों की हुई रवानगी

मुजफ्फरपुर। 24 मई

टीकाकरण अभियान को गति देने के उद्देश्य से टीकाकरण अब आपके द्वार के तहत सोमवार को 25 टीकाकरण वाहनों की रवानगी के साथ उक्त अभियान का आगाज किया गया।
सदर अस्पताल परिसर से उप विकास आयुक्त डॉ सुनील कुमार झा ने हरी झंडी दिखाकर विभिन्न प्रखंडों के लिए टीकाकरण वाहनों को रवाना किया। मौके पर उन्होंने कहा कि वैक्सीन हमारे लिए सुरक्षा कवच है।सभी लोगों का टीकाकरण करने के लक्ष्य के मद्देनजर उक्त प्रचार वाहनों की रवानगी की जा रही है जिसके द्वारा गांव- गांव में टीकाकरण का कार्य किया जाएगा।
इस संबंध में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ एके पांडे ने बताया कि उक्त वाहनों के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों ने 45 साल और इसके ऊपर के व्यक्तियों को 100% टीकाकरण से आच्छादित करने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी।
इस अभियान में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों का भी सहयोग लिया जाएगा।इस संबंध में बनाए गए कार्य योजना के आलोक में उक्त अभियान के तहत टीकाकरण का कार्य किया जाएगा। इस दौरान सिविल सर्जन, एसीएमओ, डीपीएम एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

कोरोना से बचाव के लिए अमल में लाने योग्य बातें

कच्चे मांस के सेवन से निश्चित रूप से बचना चाहिए.

सफाई के लिए अपने हाथों को लगातार धोते रहें.

हाथ गंदे नहीं होने पर भी उसे धोएं.

हाथ धोने के बाद टिशू का प्रयोग कर उसे पोछ लें.

छींकने और खांसने के दौरान अपने मुंह पर हाथ रखें.

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा है.

जो लोग छींक रहे हों, उनसे दूरी बनाकर रखें.

लोगों को बार-बार अपने चेहरे,नाक और आंखों को छूने से बचना चाहिए.

लोगों को एक दूसरे से दूर रहने, वर्क फ्रॉम होम करने और सार्वजनिक स्‍थानों पर भीड़ नहीं बढ़ाने की सलाह दी गयी है.

कोरोना वायरस के इंफेक्‍शन से बचने के लिए अपने कमरे का तापमान 30 डिग्री सेल्‍सियस से अधिक रखें. इससे वायरस के संक्रमण होने की कम होने संभावना होती है.

दरवाजे-खिड़कियों को खुला रखकर ताजी हवा में सांस लें तो कोरोना वायरस की चपेट में आने से बचा जा सकता है.

अगर आपको बुखार, खांसी और जुकाम हो तो खुद को अपने घर या किसी सरकारी सुविधा वाली जगह पर क्वारंटाइन में रखें.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.