Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

सोनू सूद के पोस्टर पर फिर चढ़ाया गया दूध, एक्टर बोले- अनुरोध है कि किसी जरूरतमंद के लिए बचाकर रखें

मुंबईः सोनू सूद (Sonu Sood) कोरोना महामारी के बीच जिस तरह से जरूरतमंदों की मदद में जुटे हैं, उससे वह लोगों के लिए मसीहा बन गए हैं. ऐसे में एक्टर के फैन अपने-अपने तरीके से उन्हें शुक्रिया कह रहे हैं. इस बीच हाल ही में एक्टर के पोस्टर पर दूध चढ़ाने का वीडियो (Sonu Sood Video) सामने आया था. उस वक्त सोनू सूद ने अपने फैंस को इसके लिए शुक्रिया कहा था. अब ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है, जहां लोग एक्टर के पोस्टर का दूध से अभिषेक कर रहे हैं. वीडियो आंध्र प्रदेश के कुरनूल और निल्लोर के बताए जा रहे हैं.

अब इस वीडियो में सोनू सूद के फैंस को उनकी पूजा करते और उनके पोस्टर का दूध से अभिषेक करते देखा जा सकता है. अब एक्टर ने भी इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है और दूध की बर्बादी की बात कही है. सोनू सद ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- ‘आभार. आप सभी से निवेदन है कि ये दूध किसी जरूरतमंद के लिए बचाएं.’ एक्टर के इस ट्वीट पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है और उनकी तारीफ की है.

इससे पहले भी ऐसा ही एक वीडियो सामने आया था. जिसे शेयर करते हुए एक्टर ने अपने फैंस का आभार जताया था. इस पर कई यूजर्स ने एक्टर की आलोचना की थी. टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक ने भी इस वीडियो की आलोचना की थी. एक यूजर ने सोनू सूद के पोस्टर पर दूध चढ़ाए जाने की आलोचना करते हुए कहा- ‘ये तो ठीक है सर, लेकिन इन्हें मना करिए. दूध की बर्बादी ठीक नहीं है. कई लोग भूख से मर रहे हैं.’

कविता कौशिक ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- ‘हम सभी सोनू सूद से बेहद प्यार करते हैं. उनके नेक कामों को लेकर दिल हमेशा उनका आभारी रहेगा. लेकिन मुझे यकीन है कि इस निराशाजनक काम से उन्हें भी कोई खुशी नहीं होगी. ऐसे वक्त में जब लोग भूख से मर रहे हैं, दूध बर्बाद किया जा रहा है. आखिर हम अक्सर चीजों की अति क्यों कर देते हैं.’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.