BIHARBreaking NewsMOTIHARISTATE

मोतिहारी : सिकरहना अपर अनुमंडलाधिकारी ने कोविड टीकाकरण रथ रवाना किया

  • टीकाकरण व जाँच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से झंडा दिखाकर 2 मोबाइल वैन हुआ रवाना

मोतिहारी, 24 मई।

चिरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पूर्वी चम्पारण में अपर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्याम पासवान द्वारा दो टीकाकरण मोबाइल दल को झंडा दिखाकर रवाना किया गया । मौके पर अपर अनुमंडलाधिकारी ने कहा कि प्रखण्ड क्षेत्र में कोविड- 19 की जाँच व टीकाकरण बढ़ाने के उद्देश्य से चिरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से 2 मोबाइल जांच व टीकाकरण मोबाइल दल को रवाना किया गया है । इस रथ द्वारा सैम्पलिंग/ टेस्टिंग की संख्या में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों को लक्षित कर सैंपलिंग का कार्य करते हुए पॉजिटिव मरीजों को चिह्नित किया जाना है । इसी उद्देश्य के पूर्ति के लिए उक्त चलंत जांच वाहन ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना हुआ है ।
चलंत जांच वाहन के द्वारा सैंपलिंग का कार्य किया जाएगा।
अपर अनुमंडलाधिकारी ने कहा इससे कोविड 19 सैंपलिंग का कार्य करना आसान होगा । लोगों में कोविड के प्रति जागरूकता बढ़ेगी । लोग सुरक्षित होंगे । उन्होंने बताया कि उक्त कार्य में स्थानीय अधिकारियों, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाएगा। प्रखंड मुख्यालयों में ऐसे स्थलों पर जहां सैम्पलिंग हेतु भीड़ जुटती है या वैसे स्थल जहां पहुंचने में दिक्कते हैं वहां चलंत जांच वाहन के द्वारा सैंपलिंग का कार्य किया जाएगा । प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्याम पासवान ने कहा कि सैंपलिंग/टेस्टिंग और टीकाकरण का कार्य चल रहा है। अब मोबाइल वैन द्वारा प्रचार- प्रसार से कोविड टीकाकरण व जाँच के कार्यों में गति पकड़ेगी । चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि विगत दिनों से टेस्टिंग में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों की टेस्टिंग से संक्रमित की पहचान कर उनका समुचित इलाज मुहैया कराया जा रहा है। सेंपलिंग, ट्रैकिंग , टीकाकरण, बेहतर चिकित्सा प्रबंधन एवं उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग के साथ कोविड-19 पर नियंत्रण के बाबत कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। विभाग ने प्लानिंग करते हुए संसाधनों की बढ़ोतरी की दिशा में भी गंभीर प्रयास किये हैं ताकि आने वाले दिनों में कोरोना की चुनौती का सामना सफलतापूर्वक करने में हम सक्षम हो सकें।
बाहर से आनेवाले सभी लोगों की कोविड की जाँच की जाए-
अपर अनुमंडलाधिकारी संजय कुमार ने निर्देशित करते हुए कहा कि प्रखण्ड के बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के 45 वर्ष से ऊपर के नागरिकों का एएनएम द्वारा कोविड 19 टीकाकरण व जांच सुनिश्चित किया जाए । प्रखंड के स्वास्थ्य केन्दों पर उपलब्ध दवाओ के अलावा बाकी अन्य दवाओं को अविलम्ब क्रय करने का आदेश दिया गया है।साथ ही यह भी निर्देश दिया है कि बाहर से आनेवाले सभी लोगों की कोविड की जाँच की जाए एवं मरीज को किसी प्रकार की तकलीफ होने पर उन्हें तुरन्त रेफर किया जाय ।

साफ सफाई के दिए निर्देश :
अधिकारी ने अस्पताल प्रभारी को निर्देश दिया कि अस्पताल के प्रसव कक्ष , अस्पताल परिसर, ओटी, परिसर की पूरी साफ सफाई की जाय। उन्होंने कहा कोविड टीकाकरण करने में मास्क लगाना, बार – बार हाथ धोना और हमेशा उचित दूरी का पालन करना बेहद आवश्यक है । मौके पर सिकरहना अपर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्याम पासवान, डॉ अरविंद कुमार , डा. शैलेंद्र कुमार ,डॉ ममता कुमारी , प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक कुणाल कुमार , प्रखंड मूल्यांकन सहायक नितेश कुमार , प्रखंड प्रबंधक केयर विक्रांत कुमार , यूनिसेफ के ज्ञानरंजन , प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक दीपक कुमार , किरानी सत्येंद्र कुमार , महिला पर्यवेक्षिका बबीता कुमारी , एएनएम संगीता कुमारी ,नीतू कुमारी के साथ अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे l

कोविड 19 से बचने के लिए निम्न बातों का पालन आवश्यक है :
एल्कोहल आधारित सैनिटाइजर का प्रयोग करें।

  • सार्वजनिक जगहों पर हमेशा फेस कवर या मास्क पहनें।
  • अपने हाथ को साबुन व पानी से लगातार धोएं।
  • आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें।
  • छींकते या खांसते वक्त मुंह को रूमाल से ढकें।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.